फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malayalam actor Ravi Vallathol dies at 67 Due to age related ailments

दक्षिण भारतीय अभिनेता रवि वलाथोल का 67 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Sat, 25 Apr 2020 05:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 25 Apr 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Malayalam actor Ravi Vallathol dies at 67 Due to age related ailments
Ravi Vallathol - फोटो : ट्विटर

मलयालम फिल्म और टेलीविजन अभिनेता रवि वलाथोल (Ravi Vallathol) का तिरुवनंतपुरम में अपने आवास पर निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके निधन पर दक्षिण फिल्म उद्योग के साथ-साथ केरल की कई बड़ी हस्तियों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन


रवि का निधन कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं है। बता दें कि रवि काफी समय से पर्दे से दूर थे। उन्होंने दूरदर्शन पर आने वाले कई धारावाहिकों से दर्शकों का दिल जीता था। 
विज्ञापन


रवि नाटक कलाकार टीएन गोपीनाथन नायर और सौदामिनी के बेटे हैं। वह जाने माने कवि पद्मभूषण वल्लथोल नारायण मेनन (Vallathol Narayana Menon)के भतीजे थे। उन्होंने मॉलीवुड में स्वाति थिरुनल के साथ अभिनय की शुरुआत की थी, जिसका निर्देशन दिवंगत फिल्मकार लेनिन राजेंद्रन ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि फिल्मों और सीरीज में अपने गंभीर और प्रखर किरदारों के लिए जाने जाते थे। तीन दशक के अपने करियर में उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों और कई टेलीविजन कार्यक्रमों में अभिनय किया।


उनके कुछ उल्लेखनीय कार्यों में सीजन, गॉडफादर, चतुरंगम, विद्यायन, कोट्टायम कुन्जचन, इडुक्की गोल्ड और कई अन्य शामिल हैं। रवि एक बहुआयामी व्यक्ति थे और उन्होंने 25 से अधिक लघु कथाएं लिखी थीं। वह पिछले कुछ सालों से सेहत की वजह से फिल्में नहीं कर रहे थे। 2014 में आखिरी बार उन्हें द डॉलफिन्स नाम की फिल्म में देखा गया था।


अभिनेता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed