फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora Talk About Khan Surname Said People Suggest Her Not To remove it after divorce with Arbaaz khan

Malaika Arora: तलाक के बाद मलाइका को लोगों ने दी थी खान सरनेम न हटाने की सलाह, कहा- कई फायदे हैं इसके

Sun, 19 Mar 2023 10:26 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 10:26 AM IST
सार

मलाइका ने बताया कि अरबाज के साथ तलाक के बाद लोगों ने उन्हें खान सरनेम नहीं हटाने की सलाह दी थी। लोगों का कहना था इसके बहुत फायदे हैं और तुम्हें इसकी वैल्यू नहीं पता है। 

विज्ञापन
Malaika Arora Talk About Khan Surname Said People Suggest Her Not To remove it after divorce with Arbaaz khan
Malaika Arora - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के जाने माने चेहरों में से एक हैं। वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मलाइका किसी न किसी कारण सुर्खियों का विषय होती हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने अरबाज खान संग अपनी शादी को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि अरबाज के साथ तलाक के बाद किस तरह से लोग उन्हें खान सरनेम नहीं हटाने की सलाह दे रहे थे। 

विज्ञापन

 

Malaika Arora Talk About Khan Surname Said People Suggest Her Not To remove it after divorce with Arbaaz khan
Malaika Arora - फोटो : सोशल मीडिया

खान सरनेम को लेकर मलाइका ने की बात
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने खान परिवार को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि खान खानदान की बहू बनने के बाद और मेरे नाम के आगे यह सरनेम लगने के बाद मुझे काफी फायदे हुए थे। लेकिन इसका मतलब यह जरा भी नहीं है कि मैं यह बात भूल जाऊं कि मेरा सरनेम अरोड़ा भी है, जो अच्छा खासा फेमस है। हालांकि मुझे नहीं लगता है, कि यह सरनेम लगाए रहने से मैं जिंदगी में जो कुछ चाहती हूं वह हासिल कर सकती हूं। मुझे अपने आप को साबित करना है और हर एक दिन काम के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। उन्होंने आगे कहा कि जिस वक्त मैंने अपने नाम के आगे से खान सरनेम को हटाया था, उसके बाद बिना किसी रुकावट के मैंने अपने अरोड़ा सरनेम के साथ अपने काम की शुरुआत की है। 

बेटी राशा संग महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना

विज्ञापन
विज्ञापन

Malaika Arora Talk About Khan Surname Said People Suggest Her Not To remove it after divorce with Arbaaz khan
Malaika Arora - फोटो : सोशल मीडिया

खान सरनेम न हटाने की लोगों ने दी थी सलाह
मलाइका ने आगे कहा कि बहुत से लोगों ने मुझे कहा कि मैं अपने नाम के आगे से खान सरनेम नहीं हटाऊं, उन लोगों ने कहा कि मैं इसे हटाकर बहुत बड़ी गलती कर रही हूं। लोगों ने कहा कि तुम्हें खान सरनेम की वैल्यू नहीं पता है। मलाइका ने आगे खान परिवार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वह आज भी उस परिवार की इज्जत करती हैं। उन्होंने कहा कि मेरा एक बेटे है और मैं आज भी उस परिवार से जुड़ी हूं।  मेरे लिए अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी था। अरोड़ा सरनेम के साथ काम की शुरुआत करने पर मुझे लगा कि मैं अपने इसी नाम के साथ लाइफ में आगे बढ़ सकती हूं। 

Bhojpuri Naam Badnaam Trailer: काजल राघवानी ने थामा भोजपुरी में एक्शन का परचम, ‘नाम बदनाम’ के लिए बनी दबंग
 

विज्ञापन

Malaika Arora Talk About Khan Surname Said People Suggest Her Not To remove it after divorce with Arbaaz khan
Malaika Arora - फोटो : सोशल मीडिया

19 साल तक चला मलाइका अरबाज का रिश्ता
आपको बता दें कि साल 1998 में मलाइका और अरबाज ने एक दूसरे से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। साल 2017 में कपल ने तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा भी है अरहान खान, जो कि मलाइका के साथ ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed