{"_id":"5bced0ddbdec226954313e09","slug":"malaika-arora-khan-join-show-india-s-got-talent-with-kiran-kher-and-karan-johar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब मलाइका को अपने सिर पर पलटनी पड़ी सॉफ्ट ड्रिंक तो कुछ ऐसा हुआ, हैरान रह गईं वो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब मलाइका को अपने सिर पर पलटनी पड़ी सॉफ्ट ड्रिंक तो कुछ ऐसा हुआ, हैरान रह गईं वो
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
malaika arora khan karan johar kiran kher
- फोटो : amar ujala
इन दिनों मलाइका करन जौहर और किरण खेर के साथ टेलीविजन रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के आठवें सीजन को जज कर रही हैं। इस शो का एक वीडियो मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका पर एक जादूगर जादू करते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
इस जादूगर के टैलेंट को देखकर मलाइका और बाकी जजों समेत सभी हैरान हो गए। इस वीडियो में जादूगर मलाइका के सिर पर सॉफ्ट ड्रिंक से भरा डिस्पोजेबल कप पलटने को कहते हैं। डरी.सहमी मलाइका ऐसा करती हैं।
विज्ञापन
लेकिन जैसे ही वह कप अपने सिर पर पलटती हैं उसके अंदर रखी सॉफ्ट ड्रिंक गायब हो जाती है। ऐसा होने पर मलाइका चौंक जाती हैं और जादूगर को गले लगा लेती हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन