फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora For Hiding Her Real Age As She says to turn 48 but Netizens Claim She Is 50

Malaika Arora: 50 की हुईं मलाइका ने उम्र बताई 48, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने लिया आड़े हाथ

Tue, 24 Oct 2023 11:22 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 24 Oct 2023 11:22 AM IST
सार

मलाइका अरोड़ा जन्मदिन का पोस्ट साझा करते ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, मलाइका ने इस पोस्ट का कैप्शन ही कुछ ऐसा लिखा था कि वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

विज्ञापन
Malaika Arora For Hiding Her Real Age As She says to turn 48 but Netizens Claim She Is 50
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया है। अभिनेत्री जो भी करती हैं, वह सबसे अलग करती हैं। मलाइका ने अपना जन्मदिन भी खास जगह पर बड़े ही खास अंदाज में मनाया। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसका पोस्ट भी साझा किया है। जन्मदिन का पोस्ट साझा करते ही मलाइका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, मलाइका ने इस पोस्ट का कैप्शन ही कुछ ऐसा लिखा था कि वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।
विज्ञापन


मलाइका ने खुद की उम्र बताई 48
मलाइका अरोड़ा ने जन्मदिन पर अपनी कुछ चुनिंदा तस्वीरें साझा की। इसका साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा। कैप्शन में मलाइका ने खुद को 48 वर्ष का बताया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। क्योंकि गूगल के अनुसार, मलाइका अरोड़ा का जन्म 1973 में हुआ था। इस हिसाब से उनकी उम्र  50 साल है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जैसे ही इसे देखा तो कमेंट सेक्शन में ही अभिनेत्री को नसीहत भी दे डाली। 
विज्ञापन


Celebs as Ram: पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए ये सितारे, इस एक्टर के लोग छूते हैं पैर
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को गुमराह तो मत करो- यूजर्स
यूजर्स ने मलाइका को नसीहत देते हुए लिखा कि कम से कम जन्मदिन पर किसी को गुमराह तो मत करो। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'एक और साल चला गया और मैं 48 की हो गई हूं (अपने पसंदीदा बार्थरोब में)। मैं शांति और अपने लोगों के लिए आभारी हूं जो मेरी इस पूरी जर्नी में मेरे साथी रहे हैं। यहां बैठकर हर पल अच्छा महसूस होता है जो मुझे आत्म खोज और आंतरिक शक्ति की तरफ मार्गदर्शन करता है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)



अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर लिखा-
उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा, 'यहां की अच्छी हवा, मंत्रमुग्ध करने देने वाला सूर्यास्त है जो नई शुरुआत का वादा करता है। यहां पर उन लोगों की गर्मजोशी है जिन्होंने मेरी लाइफ को सुंदर बनाया है। एक बार फिर अब तक की जिंदगी के लिए आभारी हूं और आगे की लाइफ के लिए काफी उम्मीद है। मुझे जन्मदिन मुबारक हो।' 

Neha-Rohanpreet: पहली मुलाकात में एक-दूसरे पर दिल हार बैठे थे दोनों, ऐसे हुई थी नेहा-रोहनप्रीत की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed