Valentines Day: वैलेंटाइन डे पर अर्जुन कपूर के लिए उमड़ा मलाइका का प्यार, सरेआम लिख दी दिल की बात
वेलेंटाइन डे के दिन मलाइका ने भी अर्जुन को बेहद ही खास तरीके से विश किया है। उन्होंने अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
विस्तार
वेलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर के साथ इसे अलग तरह से सेलिब्रेट करना चाहता है और अपने पार्टनर के लिए इस दिन को स्पेशल बनाना चाहता है तो वहीं ये सिंगल लोगों के लिए प्यार का इजहार करने के लिए सबसे बेस्ट दिन माना जाता है। वैलेंटाइन के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना प्यार जाहिर करने में पीछे नहीं रहते हैं और अगर बात बॉलीवुड कपल्स की हो तो अर्जुन और मलाइका की गिनती मोस्ट पॉपुलर कपल में होती है। ऐसे में वेलेंटाइन डे के दिन मलाइका ने भी अर्जुन को बेहद ही खास तरीके से विश किया है। उन्होंने अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
मलाइका ने वेलेंटाइन के मौके पर मलाइका ने अर्जुन के साथ अपना एक प्यार भरा मूमेंट शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की हैं, उसमें वह अर्जुन के गले लगी नजर आ रही हैं और अर्जुन मलाइका के माथे के चूमते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने अपने प्यार का इजहार भी अलग अंदाज में किया है, उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, माइन। इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी सेंड की है। फैंस को उनकी ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है।