फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora Brutally trolled on Social Media for wearing sports bra and track pant in vaccine center

बोल्ड ड्रेस में वैक्सीन लगवाने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- फैशन शो में गई थी क्या?

Tue, 29 Jun 2021 07:31 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 29 Jun 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Brutally trolled on Social Media for wearing sports bra and track pant in vaccine center
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में अपनी फिटेनस के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कहा जाता है। मलाइका फिल्मी परदे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अक्सर ये अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को ये तस्वीर पसंद आती है तो कभी ये सितारे अपनी तस्वीरों को लिए बुरी तरह से ट्रोल भी होते हैं। हाल ही में मलाइका के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के बाद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अपनी इस तस्वीर के लिए अब सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन


मलाइका अपने लुक के लिए हुई ट्रोल
दरअसल मलाइका ने जैसे ही अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली लोगों ने उन्हें उनके कपड़ों के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। मलाइका अरोड़ा जब वैक्सीन लगवाने पहुंची तो उन्होंने ग्रे कलर की सपोर्ट्स ब्रा पहनी थी जिसके साथ उन्होंने नीचे ट्रैक पैंट पहनी हुई थी और साथ में उन्होंने शोल्डर पर ट्रैक जैकेट ले रखी थी। मलाइका के प्रशंसकों को उनका ये लुक बिलकुल पसंद नहीं आया। इन कपड़ों में जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बहुत खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन

Malaika Arora Brutally trolled on Social Media for wearing sports bra and track pant in vaccine center
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media

मलाइका ने साझा की तस्वीर
मलाइका ने वैक्सीन लगवाने के दौरान की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, 'जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि इसमें हम सब साथ हैं। मैं सिर्फ खुद के लिए सुरक्षित नहीं हो रही हूं बल्कि आप लोगों के लिए भी हो रही हूं। दोनों वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। मेरे पास फ्रंटलाइन वॉरियर्स का शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द नहीं है, वो लगातार अपने घर से निकलकर काम कर रहें हैं। इस अच्छे काम के लिए आपका शुक्रिया अदा।'

सोशल मीडिया पर हुई आलोचना
मलाइका ने ये तस्वीरें जैसे ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट की, लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया। उनके ऑउटफिट को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को मलाइका का ये लुक वैक्सीनेशन सेंटर लायक नहीं लगा। कई लोगों ने तो उनके इस लुक को शर्मनाक तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ये वैक्सीन लगवाने गई थी या फिर जिम।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अंदर शायद फोटोशूट था।' एक यूजर ने लिखा, 'यह जिम जा रही थीं या वैक्सीनेशन सेंटर। इस 50 से भी ज्यादा उम्र की महिला को यह नहीं पता है कि हमें वैक्सीनेशन सेंटर पर किस तरह के आउटफिट पहनने चाहिए।' ऐसा पहली बार नहीं है जब मलाइका अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं। इससे पहले भी कई बार उन्हें उनके ऑउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed