फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora and arbaaz khan arrived to drop son Arhaan at the airport fans said why are you fighting

Social Media: बेटे अरहान के साथ एयरपोर्ट पर दिखे अरबाज और मलाइका, फैंस को लगा-झगड़ा हो रहा है

Mon, 07 Feb 2022 12:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 12:58 PM IST
सार

इस वीडियो में मलाइका और अरबाज को आपस में कुछ बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Malaika Arora and arbaaz khan arrived to drop son Arhaan at the airport fans said why are you fighting
malaika arora, arbaaz khan - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को एक दूसरे से अलग हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अपने बेटे अरबाज की परवरिश दोनों मिलकर करते हैं। भले ही दोनों अलग हो गए हों, लेकिन लेकिन अपने बेटे को लिए हमेशा साथ खड़े रहते हैं। इसी वजह से दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे अरहान को मुंबई एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे। इस वीडियो में मलाइका और अरबाज को आपस में कुछ बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

Malaika Arora and arbaaz khan arrived to drop son Arhaan at the airport fans said why are you fighting
malaika arora, arbaaz khan - फोटो : insta

फैंस बोले झगड़ा-
विरल भयानी पेज से जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें मलाइका अरबाज और उनके बेटे अरहान को एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है, तीनों ने मास्क भी लगाया हुआ है। जहां अरहान किसी दोस्त से मिलते नजर आ रहे हैं तो वहीं अरबाज और मलाइका के बीच कुछ बात हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, झगड़ा....तो वहीं दूसरे ने लिखा, मलाइका अर्जुन से ज्यादा अरबाज के साथ अच्छी लगती है। फैंस इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो पर डेढ़ लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। इस समय मलाइका अपने और अर्जुन के रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह काफी समय से उन्हें डेट कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में अपने पढ़ाई कर रहे हैं अरहान-
आपके बता दें कि इस समय मलाइका और अरबाज का बेटे अरहान विदेश में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। हाल ही में जब अरहान छुट्टियों में वापस आए थे, तब भी मलाइका और अरबाज उन्हें लेने मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed