फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora Arjun Kapoor Shared Photo On Instagram Of Taking Mirror Selfie in lift Couple Looking Great

Malaika-Arjun: छुट्टियों के लिए रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, तस्वीर साझा कर एक्टर ने लिखी यह खास बात

Fri, 14 Apr 2023 10:51 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 10:51 PM IST
सार

एक्टर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। एक्टर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक्टर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-लिफ्ट करा दे।

विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor Shared Photo On Instagram Of Taking Mirror Selfie in lift Couple Looking Great
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मलाइका अक्सर अपने लुक्स और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। कपल इस दौरान छुट्टियों के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन


अर्जुन ने लिखा मजेदार कैप्शन
इस बीच एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। एक्टर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक्टर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-लिफ्ट करा दे। फोटो में मलाइका मिरर सेल्फी ले रही हैं। वहीं अर्जुन ठीक उनके पीछे खड़े हैं। साथ ही दोनों कलाकार उस दौरान लिफ्ट में थे। मलाइका बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑल व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है, तो वहीं एक्टर अर्जुन भी व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट, ब्लैक लेदर जैकेट में नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood: फिल्मों में दाढ़ी-मूंछ लगा लड़का बनी थीं ये अभिनेत्रियां, नया रूप देख फैंस भी खा गए थे धोखा

यूजर्स ने किए कमेंट
अर्जुन की इस तस्वीर पर उनके फैंस भी लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- किलिंग इट, तो वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया- नाइस कपल। यूजर्स के अलावा कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी कमेंट किए हैं, जिसमें से करीना कपूर ने लिखा- लिफ्टी हममम किलिंग इट। वहीं, भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेडनेकर ने भी अर्जुन की इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी कमेंट किया है। 

वर्षों से कर रहे एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि काफी दिनों से कपल की शादी की खबरें चल रही हैं। मलाइका और अर्जुन बीते काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर ही एक दूसरे के साथ तस्वीरें-वीडियो साझा करते रहते हैं। 

Suniel Shetty: सुनील-अहान शेट्टी ने 'डिस्को डांसर द म्यूजिकल' को किया इंजॉय, एक्टर ने शो को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed