फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora: Actress new yoga workout video gets viral on internet

Malaika Arora: 48 की उम्र में भी मलाइका की स्ट्रेचिंग कर देगी हैरान, वीडियो देख फैंस भी कर रहे सैल्यूट

Fri, 29 Jul 2022 12:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 29 Jul 2022 12:39 PM IST
सार

मलाइका अरोड़ा को योगा करते देख फैंस बहुत हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Malaika Arora: Actress new yoga workout video gets viral on internet
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की स्टाइलिश और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मलाइका उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को कभी भी अपने स्टाइल के आड़े नहीं आने दिया। अभिनेत्री अपनी फिटनेस की वजह से आज की युवा अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियोज और फोटोज साझा करने वाली मलाइका को लोग बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लाखों की फैन फॉलोइंग इस बात का सबूत है कि वह दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रखती हैं। इतना ही नहीं उनके वर्कआउट वीडियोज लोगों को खूब प्रोत्साहित भी करते हैं। एक बार फिर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपना एक वर्कआउट वीडियो साझा किया है, जिसे देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने वर्कआउट की फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वर्कआउट वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ऐसा कुछ करती नजर आ रही हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है। वीडियो में मलाइका अपने योगा इंस्ट्रक्टर के साथ योग करती दिख रही हैं। मलाइका इसमें बहुत ही आसानी से अपनी फुल बॉडी स्ट्रेच करती नजर आ रही हैं। उनकी बॉडी की इतनी फ्लैसिबलिटी देख हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलाइका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को उनका यह फिटनेस रूटीन देख सभी को अचंभा हो रहा है। फैंस उनकी इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। वह वीडियो पर उनकी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ' मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप 45+ हैं।' एक फैन ने मलाइका की स्ट्रेचिंग देख उन्हें सैल्यूट किया है। बहुत से लोग मलाइका को फिटनेस के मामले में अपनी प्रेरणा बता रहे हैं।   

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sarvesh Shashi (@sarvesh_shashi)

विज्ञापन

पिछले दिनों मलाइका अर्जुन कपूर के साथ एक पार्टी  में पर्पल कलर की बैकलेस ड्रेस पहन पहुंची थीं।  मलाइका का यह गॉर्जियस अवतार देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई थीं। लेकिन मलाइका-अर्जुन की जोड़ी और उनकी स्टाइल के बाद किसी चीज ने अगर सुर्खियां बटोरीं तो वह हैं मलाइका की ड्रेस की कीमत। अभिनेत्री की इस ड्रेस की कीमत 1,19, 776 रुपये है। उनकी इस ड्रेस की कीमत ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुईं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed