फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Makers released the poster of Maa Kaali former IAS officer Abhishek Singh ready to debut on big screen

Maa Kaali: 'मां काली' का पोस्टर जारी, बड़े पर्दे पर डेब्यू को तैयार यूपी के पूर्व आईएएस अधिकारी

Tue, 02 Jul 2024 12:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 02 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

निर्माताओं ने मां काली का बहुप्रतीक्षित पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं, इसमें राइमा सेन भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म का निर्देशन विजय येलकांति ने किया है।

विज्ञापन
Makers released the poster of Maa Kaali former IAS officer Abhishek Singh ready to debut on big screen
मां काली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कार्तिकेय 2 के निर्माता, पीपल मीडिया फैक्ट्री और विजय येलकांति के साथ मिलकर 1946 में कलकत्ता में हुई हत्याओं की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं।  हाल ही में फिल्म मां काली का पोस्टर जारी किया गया है, जिसे देखकर लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म मां काली में राइमा सेन और पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: इस मामले में अमिताभ बच्चन की तरह हैं रणबीर कपूर, ट्रेनर शिवोहम ने किया दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन


फिल्म का पोस्टर जारी
इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने टीजर लॉन्च की तारीख का भी एलान कर दिया है। फिल्म की कहानी 16 अगस्त, 1946 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डालेगी, जिसे द वीक ऑफ लॉन्ग नाइव्स के नाम से जाना जाता है। फिल्म मां काली बंगाल में विभाजन से पहले की उन उथल-पुथल से भरी घटनाओं के बारे में बताने की कोशिश करेगी, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक ने कही यह बात
निर्देशक विजय येलकांति ने फिल्म को लेकर कहा, “मां काली सत्ता और महत्वाकांक्षा से प्रेरित निर्मम नरसंहार में खोई सभी जिंदगियों को श्रद्धांजलि है। यह हमारे आधुनिक भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है। इस फिल्म के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन सभी लोगों के प्रति समर्थन, सहानुभूति और एकजुटता की आवाज उठाना है, जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी का दर्द झेला।”

तीन भाषा में रिलीज होगी फिल्म
हिंदी में शूट की गई मां काली बंगाली और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म का लेखन और निर्देशन विजय येलकांति ने किया है। काली का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद ने किया है। मेकर्स इसे इसी साल रिलीज करने की योजना पर काम कर रहे हैं। फिल्म का टीजर 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
Prasanth Varma: 'हनुमान' निर्देशक प्रशांत वर्मा की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, दिख सकती है पिता-पुत्र की जोड़ी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed