फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Main Deendayal Hun film annu kapoor play the lead role in bharat ratna pandit deendayal upadhyay biopic

Main Deendayal Hun: बनने जा रही भारतरत्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक, अन्नू कपूर निभाएंगे मुख्य भूमिका

Fri, 10 Feb 2023 11:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 10 Feb 2023 11:05 PM IST
सार

इस खास अवसर पर अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका से काफी प्रेरित नजर आए। उन्होंने बताया कि वह एक दार्शनिक व्यक्ति थे, जिन्होंने अंत्योदय के माध्यम से समाज को नया आयाम देने का प्रयास किया और वह अपने इस लक्ष्य में इस सरकार के कारण सफल भी हुए हैं।

विज्ञापन
Main Deendayal Hun film annu kapoor play the lead role in bharat ratna pandit deendayal upadhyay biopic
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अन्नू कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी शो में भी काम किया है। अन्नू कपूर की एक्टिंग और उनकी कॉमेडी दोनों ही खूब पसंद की जाती है। अब वह बहुत जल्द एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। दरअसल आज यानि शुक्रवार तो मैं दीनदयाल हूं फिल्म का मुहूर्त मुंबई में किया गया है। इस फिल्म में अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इसका नाम मैं दीनदयाल हूं रखा गया है। फिल्म में 1947 के बाद 2014 तक की कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन


उत्साहित हैं अन्नू कपूर
इस खास अवसर पर अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका से काफी प्रेरित नजर आए। उन्होंने बताया कि वह एक दार्शनिक व्यक्ति थे, जिन्होंने अंत्योदय के माध्यम से समाज को नया आयाम देने का प्रयास किया और वह अपने इस लक्ष्य में इस सरकार के कारण सफल भी हुए हैं। अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि वह किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन 2014 के पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत में अंतर बहुत ज्यादा है जो कि साफ नजर भी आता है। अन्नू कपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Farzi Twitter Review: शाहिद कपूर-विजय सेतुपति की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल, 'फर्जी' देख फैंस बोले- दमदार है
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगी कहानी
बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृत्यु आज भी एक रहस्य बनी हुई है। दरअसल पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय जंक्शन के पास मृत पाए गए थे। उनका निधन कैसे हुआ इस बात का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। कई लोगों का मानना है कि उनके साथ कोई हादसा हुआ था।  वहीं, कई लोगों का कहना है कि उन्हें मारकर वहां फेंका गया था। इसी मर्डर मिस्ट्री को फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed