फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Main Aur Charles to Inspector Zende These movies Series Based On Charles Sobhraj Know Details

Charles Sobhraj: ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ से पहले शोभराज पर बन चुकी हैं ये फिल्में; रणदीप हुड्डा ने निभाया था किरदार

Fri, 05 Sep 2025 06:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Sep 2025 06:36 PM IST
सार

Charles Sobhraj: फिल्म  ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी क्रिमिनल चार्ल्स शोभराज पर आधारित है, जिसका नाम फिल्म में बदलकर कार्ल भोजराज दिखाया गया है। इस कुख्यात अपराधी के ऊपर और भी फिल्में बन चुकी हैं। जानिए

विज्ञापन
Main Aur Charles to Inspector Zende These movies Series Based On Charles Sobhraj Know Details
अपराधी शोभराज पर बनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोज बाजपेयी, जिम सर्भ और सचिन खेडेकर अभिनीत फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' आज 05 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है। फिल्म की कहानी कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज के ईर्द-गिर्द है। फिल्म में शोभराज का नाम बदलकर कार्ल भोजराज कर दिया गया है और यह रोल जिम सर्भ ने अदा किया है। वहीं, मनोज बाजपेयी मुंबई पुलिस ऑफिसर माधुकर जेंडे की भूमिका में हैं। जेंडे वही अफसर हैं, जिन्होंने अपराधी चार्ल्स शोभराज को दो बार पकड़ा था। पहली बार 1971 में और फिर 1986 में गोवा में, जब वह तिहाड़ जेल से फरार हुआ था। क्रिमिनल चार्ल्स शोभराज पर 'इंस्पेक्टर जेंडे' से पहले भी कुछ फिल्में-सीरीज बन चुकी हैं। जानते हैं

विज्ञापन

Main Aur Charles to Inspector Zende These movies Series Based On Charles Sobhraj Know Details
'द सर्पेट' - फोटो : सोशल मीडिया

'द सर्पेट' (2021)
यह एक ब्रिटिश क्राइम ड्रामा सीरीज है। इसमें फ्रांसीसी मूल के अल्जीरियाई अभिनेता तहर रहीम ने शोभराज की भूमिका अदा की। यह सीरीज आठ एपिसोड की है। शोभराज को एक निर्दयी हत्यारे के रूप में दिखाया गया है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Main Aur Charles to Inspector Zende These movies Series Based On Charles Sobhraj Know Details
'मैं और चार्ल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

'मैं और चार्ल्स' (2015)
इस फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आए। यह सीरिलय किलर चार्ल्स शोभराज की बायोपिक बताई जाती है। फिल्म में वरिष्ठ पुलिस अफसर आमोद कंठ की भूमिका आदिल हुसैन ने निभाई थी, जो शोभराज मामले को देख रहे थे। फिल्म का निर्देशन प्रवाल रमन ने किया था। 

विज्ञापन

Main Aur Charles to Inspector Zende These movies Series Based On Charles Sobhraj Know Details
Sobhraj, or How to Be Friends with a Serial Killer - फोटो : सोशल मीडिया

शोभराज, और हाउ टू बी फ्रेंड्स विद ए सीरियल किलर 
यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई। फिनलैंड के फिल्म निर्माता जान वेलमैन ने 'शोभराज, ऑर हाउ टू बी फ्रेंड्स विद ए सीरियल किलर' नामक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। फिल्म में दिखाया गया कि 22 सितंबर, 2003 को शोभराज को किस तरह गिरफ्तार किया गया था।

Main Aur Charles to Inspector Zende These movies Series Based On Charles Sobhraj Know Details
अपराधी शोभराज पर बनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

शैडो ऑफ द कोबरा 
यह टीवी सीरीज है, जो 1989 में रिलीज हुई। यह रिचर्ड नेविल और जूली क्लार्क की किताब 'द लाइफ एंड क्राइम्स ऑफ चार्ल्स शोभराज' पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया गया कि 1970 के दशक में दक्षिण पूर्व एशिया में पश्चिमी पर्यटकों पर शोभराज ने किस तरह हमला किया था। इसमें पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश अभिनेता आर्त मलिक ने शोभराज की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed