फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahhi Vij: unknown person misbehaved with Mahhi Vij after hitting her car gave rape threats

Mahhi Vij: बीच सड़क पर अनजान शख्स ने मारी माही विज की कार को टक्कर, बदसलूकी कर दी रेप की धमकी

Sun, 08 May 2022 12:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 08 May 2022 12:31 PM IST
सार

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री माही विज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चौंका देने वाली घटना का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में ट्विटर पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है।

विज्ञापन
Mahhi Vij: unknown person misbehaved with Mahhi Vij after hitting her car gave rape threats
माही विज - फोटो : Social media

विस्तार

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री माही विज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चौंका देने वाली घटना का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में ट्विटर पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने शिकायत की कि बीते दिन उनकी कार को एक अजनबी ने टक्कर मार दी और फिर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उस व्यक्ति ने अभिनेत्री को बलात्कार की धमकी तक दी। मामले में एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस की मदद भी मांगी।

विज्ञापन

Mahhi Vij: unknown person misbehaved with Mahhi Vij after hitting her car gave rape threats
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए एक्ट्रेस कैप्शन में लिखा, "एक व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मारी और फिर मेरे साथ गाली- गलौच भी की। उस शख्स ने मुझे रेप की भी धमकी दी। इस दौरान उनके साथ मौजूद उसकी पत्नी भी आक्रामक हो गई और उसने अपने पति से कहा छोड़ दे इसको। अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग कर उनसे मदद मांगते हुए माही विज ने लिखा, मुंबई पुलिस, इस व्यक्ति को खोजने में मेरी मदद करें जो हमारे लिए खतरा है।"
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahhi Vij: unknown person misbehaved with Mahhi Vij after hitting her car gave rape threats
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर किए गए इस कुछ सेकंड के वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने साथ बदतमीजी करने वाले उस व्यक्ति की कार का नंबर रिकॉर्ड किया है। वहीं, माही विज के ट्वीट का जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा, "कृपया निकटतम पुलिस स्टेशन जाएं और अपनी शिकायत दर्ज करें।" इसके बाद माही ने मुंबई पुलिस के इस ट्वीट का हवाला देते हुए बताया कि वह वर्ली स्टेशन गई थीं, जहां उन्हें मदद का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन

Mahhi Vij: unknown person misbehaved with Mahhi Vij after hitting her car gave rape threats
जय भानुशाली, माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस लागी तुझसे लगन और बालिका वधू जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुकी हैं। वर्तमान में एक्ट्रेस जल्द ही डांसिंग रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स को होस्ट करती नजर आएंगी। माही ने मशहूर टीवी एक्टर जय भानुशाली से शादी की है। दोनों बतौर कपल डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आए थे। उनकी बेटी तारा का जन्म 3 अगस्त 2019 को हुआ था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed