{"_id":"6125f9018ebc3e79c52b70aa","slug":"mahesh-manjrekar-is-fine-now-after-cancer-surgery-confirms-filmmaker-sudesh-manjrekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ अपडेट: कैंसर सर्जरी कराकर घर लौटे महेश मांजरेकर, स्वास्थ्य में पहले से सुधार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेल्थ अपडेट: कैंसर सर्जरी कराकर घर लौटे महेश मांजरेकर, स्वास्थ्य में पहले से सुधार
Wed, 25 Aug 2021 01:50 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:50 PM IST
सार
अभिनेता और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की तबीयत अब ठीक है। उन्होंने हाल ही में मूत्राशय के कैंसर की सर्जरी करवाई थी।
विज्ञापन
महेश मांजरेकर
- फोटो : instagram/maheshmanjrekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की तबीयत अब ठीक है। उन्होंने हाल ही में मूत्राशय के कैंसर की सर्जरी करवाई थी। मांजरेकर ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से घर लौट आये हैं। उनके स्वास्थ्य में अब पहले से सुधार है और सर्जरी भी सफल रही है। उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए फिल्म निर्माता सुदेश मांजरेकर ने कहा कि महेश अब अच्छे हैं। फिट और एकदम ठीक हैं। उन्होंने कहा, ''हां, उन्होंने तीन महीने पहले मूत्राशय के कैंसर की सर्जरी करवाई थी। मुझे पता है कि किसी को इसके बारे में पता नहीं था।''
विज्ञापन
महेश मांजरेकर अभी बेड रेस्ट पर हैं। उनका ऑपरेशन मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ था। उनकी बेटी सई मांजरेकर का भी कहना है कि उनके पिता अब ठीक हैं। पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती हूं। उन्होंने कहा कि महेश मांजरेकर इलाज के अपने अनुभव और ठीक होने की कहानी खुद बताना चाहते हैं और वह उनकी इच्छाओं का सम्मान करेंगी।
विज्ञापन
महेश मांजरेकर की बेटी ने कहा कि पूरी तरह ठीक होने के बाद वो खुद अपने अनुभव लोगों को बताएंगे। हम उनके पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि महेश मांजरेकर 'कांटे', 'दबंग', प्लान', 'मुसाफिर' वॉन्टेड', 'स्लमडॉग मिलेनियर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन