फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh manjrekar allegedly slapping a person over an road rage incedent

महेश मांजरेकर पर व्यक्ति से मारपीट और गाली गलौज का आरोप, मामला दर्ज

Sun, 17 Jan 2021 09:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 17 Jan 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
Mahesh manjrekar allegedly slapping a person over an road rage incedent
महेश मांजरेकर - फोटो : instagram/maheshmanjrekar

अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर पर एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारने और गाली देने का आरोप लगा है। व्यक्ति का कहना है कि कार में टक्कर लगने के बाद उन्होंने हाथापाई की। व्यक्ति ने पुणे के यावत पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 15 जनवरी की है।  

विज्ञापन

 
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी कार महेश मांजरेकर की कार से टकरा गई थी जिसके बाद निर्देशक ने उसे थप्पड़ मारा और अपशब्द कहे। यावत पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर यावत गांव के करीब हुई, जिसके बाद पुलिस ने महेश मांजरेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता कैलाश सतपुते का आरोप है कि मांजरेकर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण उसकी कार निर्देशक की कार से टकरा गई। कार में टक्कर लगने के बाद मांजरेकर बाहर निकले और उन्होंने कैलाश सतपुत के साथ मारपीट की।

अंडरवर्ल्ड से मिली थी धमकी
बीते अगस्त महीने में महेश मांजरेकर को फोन पर डराने-धमकाने की कोशिश की गई थी और उनसे 35 करोड़ रुपये मांगे गए। जिसके बाद उन्होंने दादर पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। महेश मांजरेकर के मुताबिक फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का आदमी बताया।

इस हॉलीवुड अभिनेता ने की एक्शन फिल्मों से रिटायरमेंट की घोषणा, इसी शुक्रवार रिलीज हुई धाकड़ फिल्म
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed