{"_id":"2abf0138-ad5f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"mahesh-bhatt-to-play-father-s-role-in-aashiqui-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो 'आशिकी 2' में महेश भट्ट भी करेंगे ऐक्टिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो 'आशिकी 2' में महेश भट्ट भी करेंगे ऐक्टिंग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Apr 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी निर्माण कम्पनी के बैनर तले बन रही फिल्म 'आशिकी 2' में अपनी आवाज दी है। खबर है कि इस फिल्म में महेश भट्ट अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के पिता की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस पूरी फिल्म में भट्ट कहीं नजर नहीं आते हैं, वह सिर्फ अपने बेटे से फोन पर बात करते ही सुनाई देते हैं।
भट्ट ने एक बयान में कहा, "मैं आदित्य के पिता की भूमिका निभा रहा हूं, लेकिन मैं फिल्म में अभिनय नहीं कर रहा हूं। आप मुझे नहीं देखेंगे।
मैंने फिल्म के दो दृश्यों में अपनी आवाज दी है। फिल्म में हीरो अपने पिता से फोन पर बात करता है, वहां मेरी आवाज को सुना जा सकता है।"
भट्ट इस फिल्म के निर्माता हैं और इससे पहले उन्होंने वर्ष 1990 में बनी फिल्म 'आशिकी' का निर्देशन किया था।
निर्देशक मोहित सूरी की इस फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी सह कलाकार की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का प्रदर्शन 26 अप्रैल को होने वाला है।