फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Bhatt got sadak 2 inspiration from the character of Baba

महेश भट्ट को सड़क 2 के लिए मिला ये बाबा, इन बाबाओं के किरदार से मिली प्रेरणा

Wed, 15 May 2019 12:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 May 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt got sadak 2 inspiration from the character of Baba
सड़क 2
1999 की फिल्म कारतूस को डायरेक्ट करने के 20 साल बाद महेश भट्ट फिल्म सड़क 2 से एक बार फिर डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। बीते 20 साल में महेश भट्ट ने कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इन्हीं बीते सालों में आई महेश भट्ट निर्मित कई फिल्में बड़ी फ्लॉप साबित हुई, जिनमे मिस्टर एक्स, हमारी अधूरी कहानी, लव गेम्स और राज रीबूट जैसी फिल्में हैं। शायद इसीलिए महेश भट्ट एक बार फिर खुद  डायरेक्शन की जिम्मेदारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन


महेश भट की इस कोशिश में उनका साथ देने आ रहे हैं एक नकली बाबा। बताते हैं कि देश के कई बाबाओं जैसे आसाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, नारायण साईं, निर्मल बाबा और ओम स्वामी के कारनामों को एक में मिलाकर फिल्म सड़क 2 में एक नया बाबा उन्होंने तैयार किया है। इस नकली बाबा के किरदार को मकरंद देशपांडे निभाने वाले हैं। जिस प्रकार सदाशिव अमरापुरकर ने 1991 में आई फिल्म सड़क में बतौर किन्नर के रूप में विलेन का किरदार निभाया था, उसी प्रकार मकरंद देशपांडे इस फिल्म में नेगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


मकरंद देशपांडे ने फिल्म के किरदार के लिए अभी से वर्कशॉप्स लेनी शुरू कर दी हैं। वहीं फिल्म में मकरंद के साथ आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed