Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Babu Praises Animal Star Ranbir Kapoor and gave him the best actor in India tag see fans reaction

Animal: महेश बाबू ने खुद को बताया रणबीर कपूर का सबसे बड़ा प्रशंसक, अभिनेता को दिया 'सर्वश्रेष्ठ कलाकार' का टैग

Tue, 28 Nov 2023 09:47 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Nov 2023 09:47 AM IST
सार

'एनिमल' टीम ने हाल ही में हैदराबाद में एक भव्य प्री-रिलीज के लिए एक इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें कई साउथ सितारों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में महेश बाबू ने खुद को रणबीर कपूर का फैन बताया है।

विज्ञापन
Mahesh Babu Praises Animal Star Ranbir Kapoor and gave him the best actor in India tag see fans reaction
रणबीर कपूर और महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। 'एनिमल' टीम ने हाल ही में हैदराबाद में एक भव्य प्री-रिलीज के लिए एक इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें कई साउथ सितारों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में महेश बाबू ने खुद को रणबीर कपूर का फैन बताया है।
विज्ञापन


 महेश बाबू ने खुद को बताया रणबीर कपूर का सबसे बड़ा प्रशंसक
हाल ही में, हैदराबाद के मल्ला रेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एनिमल के लिए विशेष प्री-रिलीज कार्यक्रम के दौरान मंच पर दर्शकों को संबोधित करने का अवसर दिया गया तो सुपरस्टार महेश बाबू फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक सके। महेश बाबू ने रणबीर की प्रशंसा करते हुए उन्हें इंडस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बताया है।
विज्ञापन


अभिनेता को दिया 'सर्वश्रेष्ठ कलाकार' का टैग
महेश बाबू ने कहा, "मैंने उन्हें यह पहले भी बताया था जब मैं उनसे मिला था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्होंने मुझे गंभीरता से लिया। इसलिए आज इस मंच पर मैं कह रहा हूं कि मैं बहुत बड़ा रणबीर फैन हूं। रणबीर के प्रशंसक और मेरी राय में वह भारत के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं।" महेश बाबू के यह शब्द सुनकर रणबीर ने भी उनका धन्यवाद किया। सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी महेश बाबू की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा। अब देखना है कि दोनों फिल्मों के क्लैश से इसकी कमाई में कैसा असर होता है।
 

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'टाइगर 3', फर्रे का भी नहीं चला कमाल, 12वीं फेल का रहा ऐसा हाल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed