फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maharashtra Police Cyber Cell is questioning rapper Badshah in connection online betting company app FairPlay

Badshah: ऑनलाइन सट्टेबाजी एप FairPlay मामले में बुरे फंसे रैपर बादशाह, 40 और सेलेब्स पर गिर सकती है गाज

Mon, 30 Oct 2023 05:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Oct 2023 05:05 PM IST
सार

ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी ऐप फेयरप्ले (FairPlay) मामले में महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने रैपर बादशाह पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Maharashtra Police Cyber Cell is questioning rapper Badshah in connection online betting company app FairPlay
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रैपर बादशाह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रैपर अपनी आवाज और रैप से अपने फैंस की खूब तारीफें बटोरते हैं। अब हाल ही में, बादशाह की मुश्किलें बढ़ी हैं। रैपर का नाम ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी ऐप फेयरप्ले में आया है, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने बादशाह पर कार्रवाई की है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


ऑनलाइन सट्टेबाजी एप FairPlay मामले में बुरे फंसे रैपर बादशाह
हाल ही में, ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी एप फेयरप्ले मामले में रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ी हैं। साइबर सेल ने रैपर बादशाह से मुंबई में पूछताछ कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। रैपर पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर फेयरप्ले एप का प्रचार किया था। बता दें कि इस मामले में बादशाह के अलावा 40 मशहूर हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनसे पुलिस मुंबई पुलिस पूछताछ करने वाली है।
विज्ञापन

 

Matthew Perry: 'फ्रेंड्स’ एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत से सदमे में है पूरा परिवार, जारी किया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानें क्या है पूरा मामला
गायक-रैपर को महादेव एप की सहायक ऐप फेयरप्ले एप को बढ़ावा देने के लिए बुलाया गया है। खबर यह भी है कि यह ऑनलाइन ऐप सट्टेबाजी का धंधा चला रहा था, जिसका कथित तौर पर बादशाह प्रचार कर रहे थे। खबर यह भी है कि फेयरप्ले ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की स्क्रीनिंग की थी और वायाकॉम 18 ने ऐप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
 

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने 'देवरा' पर दिया नया अपडेट, फोटो साझा कर कही यह बात


महादेव एप से जुड़ा हुआ है फेयरप्ले एप
आपको बता दें कि फेयरप्ले एप महादेव ऐप से जुड़ा है, जिसे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल द्वारा प्रचारित किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) वर्तमान में मनी लॉन्ड्रिंग के लिए महादेव बुक ऐप की जांच कर रहा है। मामले के सिलसिले में रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और श्रद्धा कपूर सहित कई मशहूर हस्तियों को तलब किया गया था।संजय दत्त, सुनील शेट्टी और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड दिग्गजों ने कथित तौर पर इस साल फरवरी में चंद्राकर की शादी में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed