फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahabharat Actor Gajendra Chauhan Revealed did not watch Adipurush despite buying a ticket

Adipurush Controversy: गजेंद्र चौहान ने साधा 'आदिपुरुष' पर निशाना, कहा- टिकट खरीदने के बाद भी नहीं देखी फिल्म

Thu, 22 Jun 2023 09:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Jun 2023 09:59 PM IST
सार

गजेंद्र ने कहा, "मैंने टिकट खरीदने के बावजूद फिल्म नहीं देखी। मेरी अंतरात्मा ने यह स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि मुझे इसे थिएटर में जाकर देखना चाहिए।''

विज्ञापन
Mahabharat Actor Gajendra Chauhan Revealed did not watch Adipurush despite buying a ticket
गजेंद्र चौहान, आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की 'आदिपुरुष' इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। देशभर के अलग-अलग जगहों पर इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है। इस बीच बीआर चोपड़ा की महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने फिल्म को मिल रही आलोचनाओं पर अपनी राय साझा की है। इंडिया टुडे से बात करते हुए, अभिनेता ने फिल्म में मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए संशोधित संवादों के बारे में भी बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म का टिकट खरीदने के बाद भी उन्होंने इसे नहीं देखा। 

विज्ञापन

Jee Le Zaraa: 'जी ले जरा' का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर, इस वजह से ठंडे बस्ते में गई फिल्म

विज्ञापन

टिकट खरीदने के बाद भी नहीं देखी फिल्म

गजेंद्र ने कहा, "मैंने टिकट खरीदने के बावजूद फिल्म नहीं देखी। मेरी अंतरात्मा ने यह स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि मुझे इसे थिएटर में जाकर देखना चाहिए। दरअसल, ट्रेलर और छोटी क्लिप में सब कुछ देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह फिल्म देखने लायक नहीं है। मैं अपनी मान्यताओं से समझौता नहीं करना चाहता। मैं भगवान राम को भगवान श्री राम के रूप में ही देखना चाहता हूं।'' उन्होंने आगे कहा, ''मेरा मानना है कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। वे आने वाली पीढ़ियों को भ्रष्ट करना चाहते हैं। मैं टी-सीरीज के भूषण जी से कहना चाहूंगा कि उन्हें इन सभी चीजों का उसी ईमानदारी से ध्यान रखना चाहिए जैसे उनके पिता ने रखा था। भविष्य में ऐसी चीजों को बिल्कुल भी महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।”
Nawazuddin Siddiqui: अवनीत कौर संग किसिंग सीन पर नवाज की प्रतिक्रिया आई सामने, बोले- रोमांस की कोई उम्र नहीं

विज्ञापन

मेकर्स को लोग दे चुके हैं सजा

आदिपुरुष के कुछ डायलॉग्स बदले जाने के बारे में बात करते हुए गजेंद्र चौहान ने कहा, “तीर तो कमान से निकल चुका है। जो नुकसान होना था वह हो चुका है। चाहे आप इसे सुधारने की कितनी भी कोशिश करें, यह नहीं बदलेगा। इससे कोई लाभ नहीं होगा। लोग फिल्म के मेकर्स को पहले ही सजा दे चुके हैं। पहले दिन और आज का कलेक्शन देखिए. वे सजा के पात्र हैं और उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए। मैं सेंसर बोर्ड के फैसलों से भी हैरान हूं। उनसे भी पूछताछ होनी चाहिए। इस फिल्म को रिलीज ही नहीं किया जाना चाहिए था। पूरी फिल्म पर प्रतिबंध लगना चाहिए था। सरकार को इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।”
Filmy Wrap: ओम राउत को मिली पुलिस सुरक्षा और मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष की कमाई पर उठाए सवाल, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन

मुंतशिर को वास्तव में कोई ज्ञान नहीं

संवाद-लेखक मनोज मुंतशिर के बारे में बात करते हुए गजेंद्र चौहान ने कहा, “उन्हें वास्तव में कोई ज्ञान नहीं है। वह एक गीतकार हैं और उनसे संवाद लिखने के लिए कहा गया था। फिल्म में उन्होंने जो संवाद लिखे हैं वे लेखकों के वीडियो से लिए गए थे जो सोशल मीडिया पर प्रसारित होते हैं। जैसे कुमार विश्वास का डायलॉग, 'तेरी लंका में आग लगा दूंगा.' इन सबको मिलाकर उन्होंने ऐसे प्रस्तुत किया है मानो सब कुछ उन्होंने ही लिखा हो। वह अब भी जिद्दी बने हुए हैं।यह अहंकार किसी भी कलाकार के लिए ठीक नहीं है।”
Bigg Boss OTT 2: अब्दू रोजिक से मिली जाद को सर्वाइवल टिप्स, सलमान खान के शो को लेकर एक्टर ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed