{"_id":"58d9e5cc4f1c1b4e7763e7f5","slug":"madhur-bhandarkar-shares-first-look-of-indu-sarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इंदु सरकार' का फर्स्ट लुक रिलीज, कीर्ति कुल्हारी बनीं इंदिरा गांधी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इंदु सरकार' का फर्स्ट लुक रिलीज, कीर्ति कुल्हारी बनीं इंदिरा गांधी
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
इंदु सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर इस बार अपनी नई फिल्म 'इंदु सरकार' के साथ वापसी कर रहे हैं। भंडारकर ने फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
मधुर भंडारकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'फर्स्ट लुक ऑफ इंदु सरकार, फिल्म में शानदार काम करने के लिए कीर्ति कुल्हारी का शुक्रिया।'
विज्ञापन
48 साल के फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने ये फिल्म 'पिंक' फेम कीर्ति कुल्हारी के साथ बनाई है। फिल्म 'पिंक' में भी कीर्ति के काम की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में फर्स्ट लुक में कीर्ति इंटेंस लुक देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, संजय गांधी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच के उन 21 महीनों की कहानी है जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।
इस फिल्म में बप्पी लहरी और अनु मलिक पहली बार साथ मिलकर म्यूजिक दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म जून या जुलाई में रिलीज होगी। रिलीज की डेट अभी कंफर्म नहीं है।
#1stlook of #InduSarkar. Thank you to @kulharikirti for working so hard for my character & getting it so vibrantly alive on screen.🙏 pic.twitter.com/NJiaChcAHV
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) March 27, 2017