{"_id":"5c7a8155bdec224e364fb221","slug":"madhur-bhandarkar-says-none-of-pakistani-actors-condemned-pulwama-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुर भंडारकर ने दिखाया पाक कलाकारों को आइना, बोले- मानवता के नाम पर ट्वीट तो कर ही सकते थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मधुर भंडारकर ने दिखाया पाक कलाकारों को आइना, बोले- मानवता के नाम पर ट्वीट तो कर ही सकते थे
Sat, 02 Mar 2019 06:47 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 02 Mar 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
मधुर भंडारकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्टर मधुर भंडाकर आतंक के खिलाफ पाकिस्तानी कलाकारों की चुप्पी से नाराज हैं। ANI से हुई बातचीत में मधुर भंडारकर ने कहा- किसी भी पाकिस्तानी कलाकार ने पुलवामा आतंकवादी हमले पर दुख नहीं जताया। यहां तक कि उन कलाकारों ने भी दुख नहीं जताया जिन्होंने भारत में काम कर नाम कमाया।
मधुर भंडारकर ने कहा- मुझे दुःख है कि कुछ पाकिस्तानी एक्टर जिन्हें भारत में खूब शोहरत और पैसा मिला, उन्होंने इस पूरी घटना पर चुप्पी साध ली। वे मानवता के नाम पर कम से कम ट्वीट कर सकते थे। इस आतंकी हमले की निंदा उन कलाकारों को करनी चाहिए थी, लेकिन वह लोग चुप हैं।
मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर अपील भी की थी कि जेनेवा समझौते के तहत एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को जल्द से जल्द भारत को सौंप दिया जाए। बता दें कि पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की भी घोषणा की गई है।
बता दें आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की नाकाम कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को तो मार गिराया लेकिन ऑपरेशन के दौरान देश का एक मिग-21 जेट भी नष्ट हो गया। इस दौरान एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गए। हालांकि जेनेवा समझौते के तरह पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को कल देर शाम भारत को सौंप दिया।

Madhur Bhandarkar: None of them (from Pakistan) condemned Pulwama attack. Even none of the actors of their fraternity who have worked here or several Pakistani actors who have gained name & fame in our country, condemned it. They could have at least tweeted in name of humanity. pic.twitter.com/lZRXIpiwJD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 2, 2019