फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   madhur bhandarkar film indu sarkar song chadhta suraj released

मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' का गाना 'चढ़ता सूरज' रिलीज

Wed, 28 Jun 2017 05:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 28 Jun 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
madhur bhandarkar film indu sarkar song chadhta suraj released
नील नितिन मुकेश

मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' का गाना 'चढ़ता सूरज' रिलीज किया गया है। ये एक कव्वाली है जिसे अजीज नाजन ने गाया था और अब इसके नए वर्जन को उनके बेटे मुजतबा अजीज ने आवाज दी है। गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है। इसके बीच-बीच में ट्रेलर की भी झलक देखने को मिल रही है।  

विज्ञापन


फिल्म में एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हाड़ी का रोल बहुत दमदार है वो इसमें इमरजेंसी का विरोध करती हैं और संजय गांधी के रोल में नील नितिन मुकेश की एक्टिंग भी देखने बनती है। फिल्म में नील नितिन मुकेश को हू-ब-हू संजय गांधी का लुक दिया गया है, यहां तक कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। फिल्म में सुप्रिया विनोद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। अनुपम खेर की भी फिल्म में जोरदार एक्टिंग देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


कीर्ति आखिरी बार फिल्म पिंक में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनके रोल की काफी तारीफ की गई थी। 'इंदु सरकार' के ट्रेलर को देखकर भी आप कीर्ति की एक्टिंग की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच के उन 21 महीनों की कहानी है जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। इस फिल्म में बप्पी लहरी और अनु मलिक पहली बार साथ मिलकर म्यूजिक दे रहे हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। 

देखें वीडियो- 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed