फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Congress Opposes Madhur Bhandarkar Film 'Indu Sarkar', Says Its A Sponcered Film

रिलीज से पहले विवादों में 'इंदू सरकार', कांग्रेस कर रही फिल्म का विरोध

Tue, 20 Jun 2017 10:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 20 Jun 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
Congress Opposes Madhur Bhandarkar Film 'Indu Sarkar', Says Its A Sponcered Film
इंदु सरकार
मधुर भंडारकर की इमरजेंसी पर आधारित फिल्म 'इंदु सरकार' अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। कांग्रेस ने मधुर की फिल्म पर विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि इसमें तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रवक्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'ये एक स्पॉन्सर्ड फिल्म है। इसके पीछे कौन से संगठन और कौन से लोग हैं ये सभी जानते हैं। हम फिल्म में दिखाए गए झूठे वर्णन की कड़ी निंदा करते हैं।'
विज्ञापन


जहां एक तरफ कांग्रेस के फिल्म को लेकर इतने तीखे तेवर हैं वहीं सेंसर बोर्ड अध्यक्ष इस फिल्म पर काफी नरम हैं। एक वक्त था जब उन्होंने मेकर्स को ये साफ कह दिया था कि वास्तविक घटनाओं और परिस्थितियों पर आधारित कोई भी फिल्म उनसे संबंधित लोगों से एनओसी के बिना पास नहीं की जाएगी। वहीं इस फिल्म के मामले में उन्होंने साफ कर दिया है कि मधुर भंडारकर को किसी से भी एनओसी लेने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed