{"_id":"a0ad8e81c762d8b73eb2f951435e8383","slug":"madhri-dixhit-is-very-happy-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बात से तो बड़ी खुश हो रही हैं माधुरी दीक्षित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बात से तो बड़ी खुश हो रही हैं माधुरी दीक्षित
Updated Sat, 16 May 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में डांस एवं संगीत आधारित फिल्में बनने से खुश हैं। वह इसीलिए रीमो डिसूजा निर्देशित आगामी फिल्म 'एबीसीडी 2' को लेकर भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
माधुरी ने यहां बुधवार को कहा, "अच्छा है कि ऐसी डांस एवं संगीत आधारित फिल्में बन रही हैं। रीमो अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें बधाई हो। वह 'एबीसीडी 2' लेकर आ रहे हैं, जो कमाल की है।"
विज्ञापन
माधुरी और रीमो डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के निर्णायक रह चुके हैं।
माधुरी ने कहा, "फिल्म के प्रीसीक्वल (एबीसीडी-ऐनीबॉडी केन डांस) ने अच्छा कारोबार किया था। यह (एबीसीडी 2) 3डी में है, इसलिए मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।"
'एबीसीडी 2' में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, कोरियोग्राफर-निर्देशन प्रभुदेवा और अंतर्राष्ट्रीय डांसर लोरेन गॉटलिएब भी हैं। यह 19 जून को रिलीज होगी।
माधुरी ने सह-अभिनेता जैकी श्रॉफ के अभिनेता बेटे टाइगर श्रॉफ के नृत्य कौशल की भी तारीफ की।