फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madgaon Express director and actor Kunal Kemmu explains how one should say no to a role without offending crew

Kunal Kemmu: किरदारों में दोहराव पसंद नहीं करते कुणाल खेमू, बताई यह वजह

Thu, 25 May 2023 04:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 May 2023 04:01 PM IST
सार

अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद कुणाल अब निर्देशक की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। वह फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के निर्देशन का जिम्मा संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
Madgaon Express director and actor Kunal Kemmu explains how one should say no to a role without offending crew
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता कुणाल खेमू आज 40 वर्ष के हो गए हैं। बता दें कि एक्टर बीते करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। कुणाल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार वर्ष 1987 में आए दूरदर्शन के टीवी शो 'गुल गुलशन गुलफाम' से की थी। इसके बाद वह 1993 में महेश भट्ट की फिल्म 'सर' में नजर आए। इसके अलावा वह 'गो गोवा गॉन', 'गोलमाल अगेन' और 'कलंक' जैसी फिल्मों में नजर आए। हाल ही में एक्टर ने अपने करियर पर बात की। 

विज्ञापन


कर रहे निर्देशन में डेब्यू
अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद कुणाल अब निर्देशक की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। वह फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के जरिए निर्देशन का जिम्मा संभाल रहे हैं। कुणाल ने घंटों इस फिल्म की एडिटिंग में बिताए हैं। बता दें कि इस फिल्म में नोरा फतेही, दिव्येंदु शर्मा और प्रतीक गांधी जैसे सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन

The Kerala Story: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम, तस्वीरें की साझा
विज्ञापन
विज्ञापन


नए एक्टर्स को दी सलाह
अपने काम और करियर पर बात करते हुए हाल ही में कुणाल खेमू ने नए स्टार्स को एक सलाह दी है। उन्होंने बताया कि कोई प्रोजेक्ट पसंद न आने पर उसके लिए इनकार किस तरह किया जाना चाहिए। एक्टर का कहना है कि, 'इसके लिए आपको सही शब्दों का चयन करना होगा, क्योंकि कोई भी 'ना' नहीं सुनना चाहता है। हालांकि, अगर यह सही जगह से आता है, तो वे लोग इसे समझेंगे।'
Bollywood Actress: बेहद नखरीली हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, किसी ने फेंक दिए कपड़े तो किसी ने रखी अजीब शर्त

दोहराव से बचते हैं कुणाल
कॉमेडी फिल्में करने के बाद कुणाल ने अचानक 'कलंक' और 'मलंग' जैसी फिल्में करनी शुरू कीं। उनसे जब पूछा गया कि क्या कॉमिक स्पेशलिस्ट बनने और टाइपकास्ट होने की वजह से उन्होंने ऐसा किया? इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि एक जैसी भूमिकाओं को दोहराने से बचने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। कुणाल ने कहा, 'यह नहीं था कि मैं टाइपकास्ट हो जाऊंगा, बल्कि यह था कि मेरे किरदार में दोहराव होगा। मुझे अलग-अलग किरदारों की जरूरत होती है, उससे प्रेरणा मिलती है। इसके लिए मैं कुछ वक्त ब्रेक लेकर कमबैक भी कर सकता हूं।'
Adipurush: 'जय श्री राम' के बाद 'आदिपुरुष' का दूसरा गाना धूम मचाने को तैयार, पांच भाषाओं में इस दिन होगा रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed