फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maarrich trailer out starring Tusshar Kapoor Naseeruddin shah anita hassanandani murder mystery film

Maarrich: पुलिस अफसर बन मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे तुषार कपूर, जानें कब रिलीज होगी सस्पेंस से भरपूर 'मारीच'

Fri, 18 Nov 2022 05:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 18 Nov 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
Maarrich trailer out starring Tusshar Kapoor Naseeruddin shah anita hassanandani murder mystery film
मारीच - फोटो : सोशल मीडिया

तुषार कपूर लंबे समय के बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'मारीच' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तुषार एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में  तुषार के साथ नसीरुद्दीन शाह, राहुल देव और अनीता हसनंदानी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन

तुषार एंटरटेनमेंट द्वारा निर्देशित 'मारीच' का निर्देशन ध्रुव लाथेर ने किया है। ट्रेलर में तुषार कपूर एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में बेहतरीन लग रहे हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में तुषार एक खूंखार हत्यारे का पर्दाफाश करते नजर आएंगे। 'मारीच' के ट्रेलर के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। तुषार के फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।

यह भी पढ़ें: काले धन को 'सफेद' करने के लिए बनाई गई 'लाइगर'? ईडी ने कसा शिकंजा, 15 घंटे तक की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर की रिलीज के दौरान मीडिया से बातचीत में तुषार कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस मौके पर बहुत प्रसन्नता हो रही है और लंबे समय बाद स्क्रीन पर कमबैक करना अच्छा लग रहा है। वहीं, तुषार ने कहा कि इस फिल्म में उनको नसीर साहब जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है, जिसके लिए वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं। तुषार ने कहा कि इस फिल्म में काम करना चुनौती भरा था। वहीं, नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने के दौरान उनको काफी कुछ सीखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने अब मोबाइल से ढंका शरीर, यूजर्स बोले- देश से बाहर निकालो

विज्ञापन

बता दें कि यह फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आखिरी बार तुषार 2017 में आई गोलमाल अगेन में नजर आए थे। वहीं, 2019 में उन्होंने डिजिटल डेब्यू भी किया था। अब देखना होगा कि जिस तरह ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर लग रहा है वैसे ही क्या फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतर पाएगी?

यह भी पढ़ें:  हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed