फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lyricist Javed Akhtar opinion on the use of AI

एआई के इस्तेमाल पर जावेद अख्तर की राय, क्या गीतकार ने किया सपोर्ट? बोले- ‘यह कभी रुकने वाला नहीं है’

Wed, 12 Nov 2025 12:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 12 Nov 2025 12:09 AM IST
सार

Javed Akhtar opinion on AI:: इन दिनों लगभग हर क्रिएटिव फील्ड में एआई (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल होने लगा है। सिनेमा में भी इसका दिखल देखा जाने लगा है। हाल ही में जावेद अख्तर ने भी एआई के इस्तेमाल पर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Lyricist Javed Akhtar opinion on the use of AI
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स- @Javedakhtarjadu

विस्तार

जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनकी राय फैंस के लिए भी मायने रखती है। एक हालिया इवेंट के दौरान जावेद अख्तर ने एआई के यूज पर बात की। वह क्या इस नई टेक्नोलॉजी को सपोर्ट कर रहे हैं? जानिए इस पर उनका क्या कहना है? 

विज्ञापन

जावेद अख्तर बोले- आज यह एक सच्चाई है
साउंडस्केप्स ऑफ इंडिया 2 के इवेंट में जावेद अख्तर से सवाल किया गया कि इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में एआई से रिलेट एक सेगमेंट शामिल किया है। इस बात को वह कैसे देखते हैं। इस पर जावेद अख्तर का कहना था कि लोगों ने हमेशा से ही नई टेक्नोलॉजी का विरोध किया है। वह कहते हैं, ‘आप इसे सही मानिए या गलत, साइंस आगे बढ़ती रहती है। विदेशों में एआई ने बड़ी एचीवमेंट्स हासिल की हैं। आज यह एक सच्चाई है।’ 

विज्ञापन


गीतकार ने किया लोगों से बड़ा सवाल 
वह आगे कहते हैं, ‘हम इसे कंट्रोल कर सकते हैं, यह हमारी सुविधा के लिए होना चाहिए। सच तो यह है कि आज एआई मौजूदा डेटा पर डिपेंड करता है। वह डेटा कौन देता है? आप उन्हें डेटा दे रहे हैं। आपको यह तय करना होगा कि आप इसका कितना हिस्सा चाहते हैं क्योंकि यह कभी रुकने वाला नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed