{"_id":"94ab32b4-de2f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"love-story-of-shraddha-kapoor-and-aditya-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घा और आदित्य के बीच आया कोई तीसरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रद्घा और आदित्य के बीच आया कोई तीसरा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Jun 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
'आशिकी 2' की जोड़ी अपने प्यार को लेकर इतना पजेसिव हो गयी है कि यह नहीं चाहती कि इनके बीच किसी भी तीसरे की इंट्री हो। खासतौर पर श्रद्घा इसके लिए तरह-तरह के जुगाड़ बिठा रही हैं।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर के पास एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। हाल ही में वे एक ज्वेलरी ब्रांड की ब्रांड अंबेसडर भी बनी हैं इसके बावजूद भी वह परेशान हैं, यह बात कुछ समझ नहीं आती ना। लेकिन वाकई श्रद्धा कपूर इन दिनों बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
उनकी परेशानी की वजह उनके प्रेमी आदित्य रॉय कपूर है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में यशराज बैनर ने आदित्य को अपनी एक फिल्म के लिए साइन किया हैं। यही बात श्रद्धा को खल रही हैं।
विज्ञापन
इसलिए नहीं कि यह फिल्म आदित्य को मिली रही है बल्कि इसलिए कि आदित्य की एक्स गर्लर्फेंड रिया चक्रवर्ती यशराज फिल्म्स में ही काम करती हैं। ऐसे में यशराज फिल्म्स से जुड़ने का मतलब आदित्य का रिया से जुड़ना होगा।
श्रद्धा को डर है कि कहीं दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ गयी तो इसलिए श्रद्धा कपूर इन दिनों इस जुगाड़ में जुट गयी हैं कि यशराज बैनर की इस फिल्म में आदित्य के साथ उनकी भी एंट्री हो जाए ताकि उनकी और आदित्य की आशिकी यूं ही चलती रहे।