फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Love in 90s: Union minister Kiren Rijiju launches Arunachal Pradesh Tagin language first movie trailer

Love in 90s: किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया तागिन भाषा की पहली फिल्म का ट्रेलर, कही यह बात

Sat, 06 May 2023 05:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 May 2023 05:33 PM IST
सार

रिजिजू ने लोगों से इस फिल्म को देखने का आग्रह करते हुए कहा कि यह फिल्म तागिन समुदाय की संस्कृति को पूरे देश और दुनिया के सामने पेश करेगी। 

विज्ञापन
Love in 90s: Union minister Kiren Rijiju launches Arunachal Pradesh Tagin language first movie trailer
किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया फिल्म 'Love in 90s' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश की तागिन भाषा में बनी पहली फिल्म 'Love in 90s' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। इस मौके पर रिजिजू ने कहा कि फिल्म टैक्स फ्री रहेगी और वह राज्य सरकार से व अन्य माध्यमों से भी इस फिल्म को बढ़ावा देने को कहेंगे।

विज्ञापन

Irrfan Khan: 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त...,' द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स नहीं यह होगी इरफान खान की आखिरी फिल्म
विज्ञापन


90 के दशक को किया याद
रिजिजू ने लोगों से इसे देखने का आग्रह करते हुए कहा कि यह फिल्म तागिन समुदाय की संस्कृति को पूरे देश और दुनिया के सामने पेश करेगी। 90 के दशक को याद करते हुए कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'उन दिनों जिंदगी बहुत खूबसूरत हुआ करती थी। युवा पीढ़ी इस फिल्म को एंजॉय करेगी, लेकिन 90 के दशक के वे लोग जिन्होंने प्रेम की अनुभूति की वह इसे महसूस करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood: बुढ़ापे में इन बॉलीवुड सितारों ने युवा एक्ट्रेस संग लड़ाया इश्क, बड़े पर्दे पर दिए जमकर इंटीमेट सीन

निर्देशक तापेन नातम ने कही यह बात
रिजिजू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थापित होने वाला राष्ट्रीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान इस क्षेत्र की कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा। फिल्म के निर्देशक तापेन नातम ने कहा उन्हें देश के सबसे दूरस्थ इलाकों में से एक से राष्ट्रीय राजधानी में आने पर गर्व है। साथ ही उन्होंने ट्रेलर लॉन्च में मदद के लिए किरेन रिजिजू को भी शुक्रिया कहा।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' पर निर्देशक सुदीप्तो सेन का बड़ा बयान, विरोधियों के लिए कही यह बड़ी बात

दिल्ली में लॉन्च हुआ ट्रेलर
नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान भी मौजूद रहे। इस दौरान किरेन रिजिजू ने कहा कि 'तागिन बहुत ही प्रगतिशील, बहुत ही महत्वपूर्ण और मेहनती कम्युनिटी है। मैं हमेशा कहता हूं कि सादगी तागिन कम्युनिटी की पहचान होती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed