फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after The Song Of Scorpions irrfan khan film Apno Se Bewafai release on May 26 featuring Mahima Chaudhry

Irrfan Khan: 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त...,' द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स नहीं यह होगी इरफान खान की आखिरी फिल्म

Sat, 06 May 2023 04:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 06 May 2023 04:36 PM IST
सार

दिवंगत एक्टर इरफान खान की फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' पिछले हफ्ते रिलीज हुई है। वहीं, अब एक्टर की आखिरी फिल्म 'अपनों से बेवफाई' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 
 

विज्ञापन
after The Song Of Scorpions irrfan khan film Apno Se Bewafai release on May 26 featuring Mahima Chaudhry
अपनों से बेवफाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत एक्टर इरफान खान अपनी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी ने पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में धूम मचाई। वहीं, अब एक्टर के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' पर्दे पर रिलीज होने वाली इरफान की आखिरी फिल्म नहीं थी। एक्टर की एक और मूवी चार साल बाद बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। 

विज्ञापन

'अपनों से बेवफाई' होगी इरफान की आखिरी फिल्म 

इरफान खान भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बेहतरीन अभिनय और शानदार फिल्मों ने उन्हें फैंस के दिलों में जिंदा रखा है। 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' के बाद इरफान के चाहने वालों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। पिछले चार सालों से डब्बे में बंद इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है। यह मूवी 26 मई 2023 को एक्टर की आखिरी फिल्म के तौर पर पर्दे पर धमाल मचाएगी। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Prakash Bhalekar (@prakashbhalekar)

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल बाद पर्दे पर मचाएगी धमाल

मीडिया से बातचीत में 'अपनों से बेवफाई' फिल्म के निर्माता पीयूष शाह ने खुलासा किया है कि इसकी शूटिंग साल 2018 में पूरी कर ली गई थी। इसे 2019 में सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिल गया था। हालांकि, कोविड की वजह से इसे पर्दे पर रिलीज नहीं किया जा सका। पीयूष ने बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'फिल्म को साल 2020 में पर्दे पर उतारने की पूरी तैयारी थी और रिलीज डेट का एलान 10 अप्रैल, 2020 भी कर दिया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते सारी प्लानिंग बेकार हो गई।' 


Neena Gupta: इंटरनेशनल इवेंट्स में आलिया और प्रियंका के पहुंचने पर नीना को हुई जलन! एक्ट्रेस ने कही यह बात

फिल्म की कहानी 

कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद फिल्म 'अपनों से बेवफाई' को इरफान खान की दूसरी पुण्यतिथि पर रिलीज करने की घोषणा की गई, लेकिन यह प्लानिंग भी आखिरी रूप लेने में असफल हुई। वहीं, अब एक्टर को आखिरी सलाम देते हुए इसे 26 मई 2022 को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है। इसमें इरफान के अपोजिट एक्ट्रेस महिमा चौधरी नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed