फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Lock Upp latest episode Zeeshan Khan handcuffed Payal Rohatgi got angry

Lock Upp: जीशान खान ने लगाई पायल रोहतगी को हथकड़ी, गुस्से से लाल हुई एक्ट्रेस, बोली-'पैर में झुको'

Fri, 08 Apr 2022 01:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 01:34 PM IST
सार

कंगना का शो लॉक अप लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब आगामी एपिसोड में शो के प्रतिभागी जीशान खान पायल रोहतगी को हथकड़ी लगाते हुए नजर आने वाले हैं। जिसके बाद उनके बीच बहस देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Lock Upp latest episode Zeeshan Khan handcuffed Payal Rohatgi got angry
पायल रोहतगी, जीशान खान, करण कुंद्रा - फोटो : insta

विस्तार

कंगना का शो 'लॉक अप' लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर दिन शो में कुछ न कुछ ऐसा होता है कि लोग हैरान रह जाते हैं। इसके अलावा शो की होस्ट कंगना का बेबाक अंदाज भी उनके फैंस को खूब पसंद आता है और शायद यही वजह है कि इस शो की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। शो के कंटेस्टेंट की झगड़ो से लेकर खुलासों तक से दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलता है, ऐसे में लॉक अप लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब आगामी एपिसोड में शो के प्रतिभागी जीशान खान पायल रोहतगी को हथकड़ी लगाते हुए नजर आने वाले हैं। जिसके बाद उनके बीच बहस देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

अग्रेसिव मोड में दिखीं पायल रोहतगी-
ऑल्ट बालाजी की तरफ से शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें लॉक अप के जेलर करण कुंद्रा जीशान खान से कहते हैं कि आप अपने ब्लॉक में से किसी एक कंटेस्टेंट को अनिश्चित (इन डेफिनेट टाइम) समय के लिए ये बेड़ी-बंधन में बांधना होगा। जिसके बाद जीशान खान अपनी टीम में से पायल रोहतगी को इसके लिए चुनते हैं और दोनों में बहस हो जाती है। हालांकि इस दौरान जीशान शांत दिखे जबकि पायल हमेशा की तरह थोड़े अग्रेसिव मोड में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पायल बोलीं-'पैर में झुको'
इसके बाद हथकड़ी पहनने के लिए पायल अपनी जगह से उठती हैं, लेकिन वह गुस्से में जीशान से कहती हैं, 'बांधो झुको पैर में और बांधो'! हालांकि जीशान शांति के साथ हथकड़ी को उनके हाथों में बांध देते हैं। अब देखना ये होगा कि पायल इन बड़ियो में कब तक जकड़ी रहती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में ज्यादा वोट मिलने के बाद भी निशा लॉक अप से बाहर हो चुकी हैं, कंगना ने शो में रहने के लिए पायल रोहतगी को चुना था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed