फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   lock upp azma fallah crushing on prince narula says married man have different charm

Lock Upp: प्रिंस नरूला पर इस कदर फिदा हुईं आजमा फल्लाह कि बोलीं-'मैं कहीं मर ना जाऊं', देखें वीडियो

Fri, 22 Apr 2022 06:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 06:48 PM IST
सार

जब से लॉकअप में प्रिंस नरूला की एंट्री हुई है, तब शो में और भी ज्यादा एंटरटेमेंट का तड़का लग गया है। जहां शुरुआत में आजमा की प्रिंस नरूला से बहस हो गई थी, तो वहीं अब वह उनपर फिदा होती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
lock upp azma fallah crushing on prince narula says married man have different charm
प्रिंस नरूला, आजाम फल्लाह - फोटो : insta

विस्तार

कंगना रणौत का शो लॉक अप जब से शुरू हुआ है, तब से ही प्रतिभागियों के बीच कुछ न कुछ नया पकता ही रहता है। यही वजह है कि ये शो दर्शकों के बीच पॉपुलर बना हुआ है। वैसे इस शो में कुछ पता नहीं चलता कि कब दुश्मन दोस्त बन जाए और दोस्त दुश्मन। कभी तो लॉकअप का पारा अचानक इतना बढ़ जाता है कि बात हाथापाई तक पहुंच जाती है और कभी कोई किसी को दिल दे बैठता है। अब इसी कड़ी में नया नंबर है, आजमा फल्लाह का। हाल ही में लॉकअप में प्रिंस नरूला की एंट्री हुई है और तब से ही शो के सभी प्रतिभागियों की रंगत ही बदल गई है। जहां शुरुआत में आजमा की प्रिंस नरूला से बहस हो गई थी तो वहीं अब वह उनपर फिदा दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


बोलीं-मैरिड मैन में एक अलग चार्म होता है
मेकर्स की तरफ से शेयर किए गए प्रोमो में आजमा मुस्कुराती हुई प्रिंस को देखती नजर आ रही है, इसके अलावा जब मुनव्वर उनसे पूछते हैं कि इतना ब्लश क्यों कर रही हो तो आजमा कहती हैं, 'हैंडसम है बहुत ज्यादा, वो मेरा क्रश बन गया है, पहले अच्छा नहीं लगा लेकिन अभी अच्छा लगता है,'। इसके बाद आजमा मुनव्वर से कहती हैं तुम तो मेरी मदद कर नहीं सकते तो मुनव्वर कहते हैं कि वो मैरिड है। इसपर आजमा का जवाब था कि 'मैरिज मैन के अंदर एक अलग तरह का चार्म होता है'।
विज्ञापन


प्रिंस से कह दी मन की बात
इसके बाद आजमा प्रिंस नरूला के पास जाती हैं और कहती हैं, सुनो न प्रिंस, बड़ी अजीब सी बंदिश है आपकी मोहब्बत की न आपने मुझे कभी कैद किया न मैं आजाद हो पाई। इसके बाद प्रिंस आजमा के गले लगाते दिखाई दिए तो वहीं आजमा खुशी से झूमती हुई कहती हैं कि 'मैं कहीं मर न जाऊं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed