फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lock up fame Kacha Badam Girl Anjali Arora trolled after copying Pakistani bride dance on Lata Mangeshkar song

Anjali Arora: ट्रेंडिंग वीडियो की कॉपी करने पर अंजलि अरोड़ा हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- कुछ नया ट्राई करो

Tue, 22 Nov 2022 10:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Nov 2022 10:02 PM IST
सार

अंजलि के वीडियोज पर फैंस अक्सर वाहवाही करते नजर आते हैं। लेकिन, उनके हालिया वीडियो पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें अंजलि का अंदाज बिल्कुल पंसद नहीं आया।

विज्ञापन
Lock up fame Kacha Badam Girl Anjali Arora trolled after copying Pakistani bride dance on Lata Mangeshkar song
Anjali Arora - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मॉडल और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फोटो और वीडियोज अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनते हैं। हाल ही में 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें वह लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल, यह गाना इस वक्त इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। तमाम यूजर्स इस गाने पर रील शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में अंजलि ने भी इस गाने पर अपना एक वीडियो शेयर किया। मगर, इस बार वह फैंस पर जादू नहीं चला पाईं।

विज्ञापन

Amit Trivedi: ‘मैं रीमिक्स की बजाय ओरिजिनल संगीत बनाने में यकीन रखता हूं, बदलते दौर को समझना सबसे जरूरी’
विज्ञापन


अंजलि के वीडियोज पर फैंस अक्सर वाहवाही करते नजर आते हैं। लेकिन, उनके हालिया वीडियो पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें अंजलि का अंदाज बिल्कुल पंसद नहीं आया। बता दें कि कुछ दिनों से इस गाने पर एक पाकिस्तानी दुल्हन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की का कॉन्फिडेंस और डांस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और यह वीडियो इंस्टाग्राम के मोस्ट सर्च लिस्ट में भी आ गया है। लेकिन, जब अंजलि ने इस गाने पर डांस किया तो यूजर्स उन्हें कॉपी कैट कहते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)



अंजलि अरोड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं। पैंट और ब्लैक टॉप पहनकर अंजलि रात के अंधेरे में सड़क पर थिरकती नजर आ रही हैं। वह मस्तमौला अंदाज में डांस कर रही हैं। लेकिन, यूजर्स पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा। यूजर्स का कहना है कि अंजलि ने इस गाने पर डांस करके पूरा ट्रेंड ही खराब कर दिया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)



अंजलि के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'तौबा तौबा पूरा मूड खराब कर दिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कॉपी करना बंद करो, कुछ ऑरिजनल ट्राई करो।' हालांकि, कुछ यूजर्स अंजलि के डांस की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका डांस बहुत अच्छा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके पोस्ट का इंतजार रहता है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अंजलि का एक नाया गाना 'क्या होता' रिलीज हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।
Sapna Choudhary: मल्टी कलर का लहंगा पहन सपना ने मटकाई कमर, फैंस बोले- 'सबसे न्यारी हमारी देसी क्वीन'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed