फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lipstick Under My Burka Munna Michael Seven Days Box Office Collection

Box Office: दर्शकों को पसंद आई 'लिपस्टिक अंडर...', फेल रहा 'मुन्ना माइकल' का डांस

Fri, 28 Jul 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 28 Jul 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Lipstick Under My Burka Munna Michael Seven Days Box Office Collection
'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' कलेक्शन
अलंकृता श्रीवास्तव को अपनी फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को रिलीज करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिर में उनकी मेहनत रंग लाई और इस 'विमेन ओरिएंटिड' फिल्म को दर्शकों ने अपने सिर-आंखों पर बिठाया। फिल्म ने महज 4 ही दिनों में अपनी लागत भी निकाल ली है।
विज्ञापन

 


'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले हफ्ते में लगभग 11 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार इसकी कमाई के पीछे सबसे बड़ा कारण माउथ पब्लिसिटी और इसकी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है। अगर फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्में भी इसकी कमाई पर कोई असर नहीं डाल पाएंगी। 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' भारत में केवल 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इतने कम स्क्रीन्स और कम बजट में बनी ये फिल्म, हर लिहाज से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं इसी के साथ रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मुन्ना माइकल' भी रिलीज हुई थी। फिल्म का कुल कलेक्शन वैसे तो 31.62 करोड़ पहुंच गया है लेकिन बजट के हिसाब से ये अभी भी कम है। 'मुन्ना माइकल' ने सबसे अच्छा प्रदर्शन रविवार को किया था। रविवार को फिल्म की कमाई 8.70 करोड़ रही थी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed