फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Lindsay Lohan father reaction on her date with Mohammad Bin Salman Al Saud

सऊदी के युवराज को डेट कर रही ये हॉलीवुड अभिनेत्री, रिश्ते को पिता ने बताया 'रूहानी इश्क'

Thu, 31 Oct 2019 03:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 31 Oct 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
Lindsay Lohan father reaction on her date with Mohammad Bin Salman Al Saud
Lindsay Lohan - फोटो : social media

हॉलीवुड सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा और गायिका लिंडसे लोहान इन दिनों सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। दोनों को बहुत बार साथ देखा गया है। जिसके बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि मोहम्मद बिन सलमान और लिंडसे लोहान एक-दूसरे को डेंट कर रहे हैं। इन सबके बीच अब लिंडसे लोहान के पिता ने बेटी के रिश्तों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिता ने मोहम्मद बिन सलमान के साथ लिंडसे लोहान के रिश्ते को रूहानी और सम्मानजनक बताया है।

विज्ञापन

 

लिंडसे के पिता ने कहा,“वे सिर्फ दोस्त हैं, लिंडसे के मध्य पूर्व में कई शक्तिशाली लोग दोस्त हैं। लिंडसे MBS से मध्य पूर्व में शरणार्थियों की मदद करने के लिए काम करने के दौरान मिलीं। मोहम्मद बिन सलमान के साथ लिंडेसा का रिश्ता बहुत रुहानी और सम्मानजनक रिश्ता है।"

विज्ञापन


लिंडसे लोहान के पिता की इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने मीडिया में इस तरह की खबरें आईं कि मोहम्मद बिन सलमान और लिंडसे लोहान पिछले साल फॉर्मूला वन ग्रैंड प्री के दौरान मिले थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। आपको बता दें कि सलमान पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम सारा बिंट मशूर बिन अब्दुलअजीज अल सऊद है। उनके दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें लिंडसे लोहान की तो उन्हें 10 साल की उम्र से अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्हें वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की फिल्म द पेरेंट ट्रैप (1998) में काम किया। इस फिल्म के जरिए लिंडसे लोहान दुनियाभर में नई पचान मिली। 

पढ़ें: अनिल कपूर को महाराष्ट्र का CM बनाना चाहते हैं सोशल मीडिया यूजर्स, अभिनेता ने ऐसे दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed