फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   LIFW 2021: Lakme Fashion Week show preparations completed, celebrities ready to walk the ramp on the first day of Navratri

LIFW 2021: लैक्मे फैशन वीक शो की तैयारी पूरी, नवरात्रि के पहले दिन रैंप पर उतरेंगी मशहूर हस्तियां

Wed, 06 Oct 2021 06:40 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 06 Oct 2021 06:40 PM IST
सार

नवरात्रि के पहले दिन जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस फैशन वीक का आगाज होगा। कोरोना महामारी के बाद देश में ये पहला मौका होगा, जब इतने बड़े पैमाने पर हो रहे किसी आयोजन में फैशन मॉडल्स रैंप पर उतरेंगी। यह शो 10 अक्तूबर तक चलेगा।

विज्ञापन
LIFW 2021: Lakme Fashion Week show preparations completed, celebrities ready to walk the ramp on the first day of Navratri
लैक्मे फैशन वीक - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

तरुण तहिलियानी, अनामिका खन्ना, अब्राहम और ठाकोरी, मोनिशा जयसिंह, श्वेता बच्चन नंदा, राजेश प्रताप सिंह, पंकज व निधि, ट्रॉय कोस्टा, गौरांग जैसी दिग्गज फैशन हस्तियों के साथ देश का सबसे बड़े फैशन मेले का पंडाल यहां मुंबई में पूरी तरह सज गया है। नवरात्रि के पहले दिन जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस फैशन वीक का आगाज होगा। कोरोना महामारी के बाद देश में ये पहला मौका होगा, जब इतने बड़े पैमाने पर हो रहे किसी आयोजन में फैशन मॉडल्स रैंप पर उतरेंगी। यह शो 10 अक्तूबर तक चलेगा।

विज्ञापन


इस बारे में लैक्मे की नवोन्मेषण (इन्नोवेशन) प्रमुख सुमति मट्टू कहती हैं, ''लैक्मे फैशन वीक हमेशा उद्योग की बेहतरीन ख़ूबसूरती और फैशन को सामने लाने की कोशिश करता रहा है और यह सीजन भी इसी सोच के साथ आ रहा है। हम ईकोसिस्टम विकसित करने और इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में मदद करने की पूरी कोशिश करते हैं। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस शो की मेजबानी के जरि. हमने एफडीसीआई के साथ मिलकर इस प्रीमियर प्लेटफार्म को विश्व स्तरीय आयोजन बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया है।”

विज्ञापन

LIFW 2021: Lakme Fashion Week show preparations completed, celebrities ready to walk the ramp on the first day of Navratri
लैक्मे फैशन वीक - फोटो : अमर उजाला मुंबई
वहीं, एफडीसीआई के चेयरमैन सुनील सेठी के मुताबिक एफडीसीआई की लैक्मे फैशन वीक के साथ भागीदारी का उद्देश्य हमेशा विश्व स्तरीय फैशन पेश करना रहा है। इस सीजन में हमारे फिजिकल शो शानदार जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किए जा रहे हैं। इससे हमें सबसे बेहतरीन अनुभव देने का मौका मिला है। हम इस अभूतपूर्व पहल के ज़रिए बेहद ऊंचे स्तर के शोकेस और रचनात्मकता की उम्मीद कर रहे हैं।
फैशन वीक के आयोजन से जुड़े जसप्रीत चंडोक ने इस मौके पर दावा किया कि आयोजकों ने फैशन वीक के हर सीजन को हमेशा पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की है और इसी क्रम में बड़े और बोल्ड कॉन्सेप्ट आगे लाए जाते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed