{"_id":"605ca3498ebc3ee61f0592d6","slug":"legendary-singer-asha-bhosle-to-be-conferred-upon-maharashtra-bhushan-award-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: आशा भोसले को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020' से किया जाएगा सम्मानित, लता मंगेशकर ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सम्मान: आशा भोसले को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020' से किया जाएगा सम्मानित, लता मंगेशकर ने दी प्रतिक्रिया
Thu, 25 Mar 2021 08:20 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Mar 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
आशा भोसले
मशहूर गायिका आशा भोसले किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी सुरीली आवाज लोगों के जेहन में बसी हुई है। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा। यह फैसला आज यानी गुरुवार को हुई पुरस्कार समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की।
विज्ञापन
सीएम उद्धव ठाकरे के कार्यालय से किए गए ट्वीट में कहा गया कि देश की प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को साल 2020 के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
आशा भोसले की बड़ी बहन और सुर कोकिला लता मंगेशकर ने भी इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार, मेरी बहन आशा भोसले को 2020 का सम्माननीय 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार मिलने का ऐलान हुआ है। इसके लिए मैं आशा को दिल से बधाई देती हूं और उसे आशीर्वाद देती हूं।'
विज्ञापन
नमस्कार. माझी बहिण आशा भोसले हीला २०२० सालचा अत्यंत मानाचा “महाराष्ट्र भूषण “ पुरस्कार जाहीर झाला आहे त्याबद्दल मी आशाचे मन:पूर्वक अभिनंदन करते आणि तिला आशिर्वाद देते. pic.twitter.com/IcSFKFAA8F
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) March 25, 2021
बता दें हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका आशा गणपतराव भोसले का जन्म 8 सितम्बर 1933 को हुआ था। आशा लता मंगेशकर की छोटी बहन और दिनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं।