फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Legendary Indian Photographer Raghu Rai Passes Away Diya Mirza And Other Bollywood Celebs Pay Tribute

मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, दीया मिर्जा ने दी श्रद्धांजलि; स्वानंद किरकिरे समेत कई कलाकारों ने जताया शोक

Sun, 26 Apr 2026 10:58 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 26 Apr 2026 10:58 AM IST
सार

Legendary Indian Photographer Raghu Rai Passes Away: जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दिग्गज के निधन पर बाॅलीवुड सेलेब्स ने भी दुख जताया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Legendary Indian Photographer Raghu Rai Passes Away Diya Mirza And Other Bollywood Celebs Pay Tribute
जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम@raghurai.official

विस्तार

रविवार सुबह जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय का निधन एक निजी अस्पताल में हुआ। 83 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन

इस दिग्गज फाेटोग्राफर ने भोपाल गैस कांड की भयावहता बताने वाला एक फोटो खींचा था, जिसे देखकर आज भी रूह कांप उठती है। इसके अलावा उनके खींचे गए फोटो खूब चर्चित हुए। रघु राय को बॉलीवुड सेलेब्स ने भी श्रद्धांजलि दी है, उनके उम्दा काम को याद किया है। 

विज्ञापन

फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने किया याद
फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने रघु राय के निधन पर शोक जताया है। अतुल हिंदी फिल्मों से भी जुड़े रहे हैं। वह रघु राय को श्रद्धांजलि देते हुए लिखते हैं, ‘सीधे शब्दों में कहें तो वह हमारे देश के महानतम व्यक्ति थे। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

दीया मिर्जा और स्वानंद किरकिरे ने भी की पोस्ट 
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा और गीतकार, गायक स्वानंद किरकिरे समेत कई अन्य जानी-मानी हस्तियों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। दीया और स्वानंद ने सोशल मीडिया पर रघु राय की तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

कब होगा अंतिम संस्कार? 
रघु राय अपने पीछे पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और बेटियां लगन, अवनि और पूर्वई को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed