फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   legendary actor Dharmendra nephew Abhay Deol remembers on his birth anniversary

'मैं परेशान था,' धर्मेंद्र के जन्मदिन पर देओल परिवार के करीबी ने किया याद; आपने पहचाना कौन है यह नन्हा बच्चा

Mon, 08 Dec 2025 08:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 08 Dec 2025 08:57 AM IST
सार

Dharmendra's 90th Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। सभी के पसंदीदा धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कहा था।

 

विज्ञापन
legendary actor Dharmendra nephew Abhay Deol remembers on his birth anniversary
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका हर एक चाहने वाला उन्हें याद कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। आज अगर धर्मेंद्र हमारे बीच होते तो वह 90 साल के हो जाते। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उनके करीबी परिवार के शख्स ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। क्या आपने पहचाना कौन हैं यह नन्हा बच्चा, जो अब बन गया है बॉलीवुड स्टार?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)



 

शेयर की खास तस्वीर
आज धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जब वह एक बच्चे थे। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में धर्मेंद्र काफी यंग दिख रहे हैं और अभय देओल काफी छोटे दिख रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं।

अभय ने शेयर किया पोस्ट 
आज इंस्टाग्राम पर इस खास तस्वीर के साथ अभय ने धर्मेंद्र की याद में एक इमोशनल पोस्ट लिखा, 'शायद 1985 या 1986 की बात है। मैं छोटा था और अभी-अभी किसी ने मुझे डांट दिया था, इसलिए मैं उदास बैठा था। उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया, गोद में बिठाया और कहा, 'रोशनी देखो।' फिर फोटोग्राफर से ये तस्वीर खिंचवाई।' अभय ने आगे लिखा, 'मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब मेरा समय आएगा और मैं उन्हें यह शब्द फिर से कहते हुए सुनूंगा।' अभय की इस पोस्ट पर जोया अख्तर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है।
 

धर्मेंद्र से अभय का क्या रिश्ता है? 
अभय देओल, अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे (nephew) हैं, उनके पिता, अजीत देओल, धर्मेंद्र के छोटे भाई थे, इसलिए रिश्ते में धर्मेंद्र उनके चाचा लगते हैं। अभय एक्टर सनी देओल और बॉबी देओल के चचेरे भाई (cousin) हैं। कथित तौर पर अभय अक्सर धर्मेंद्र को 'पापा' कहकर बुलाते थे, क्योंकि देओल परिवार में मुखिया (धर्मेंद्र) को पिता का दर्जा दिया जाता था। 

यह भी पढ़ें: 'पापा हमेशा मेरे...', सनी देओल ने धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर किया इमोशनल पोस्ट; शेयर किया थ्रोबैक वीडियो..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed