लता मंगेशकर की तबीयत पहले से काफी बेहतर, परिवार ने कहा - 'अफवाहों पर ध्यान न दें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस में तकलीफ के चलते बीते कुछ दिनों से लता मंगेशकर की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी उनकी टीम लगातार दे रही है। लता दीदी की टीम ने नया हेल्थ अपडेट जारी किया है। लता दीदी की टीम के मुताबिक- 'हमें आपको बताने में खुशी हो रही है कि आपकी सभी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं का असर हो रहा है। लता दीदी की सेहत पहले से बेहतर है।'
Statement from #LataMangeshkar's team: We are as happy as you are to inform you that with all your prayers and best wishes, Lata didi is doing much better. (file pic) pic.twitter.com/y7Infws0W5
— ANI (@ANI) November 15, 2019विज्ञापन
90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसको देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम ने उनकी तबीयत की जानकारी दी और लोगों से इस तरह की अफवाह ना फैलाने का अनुरोध किया है।लता मंगेशकर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है।
लता मंगेशकर की टीम के अनुसार, उनकी तबीयत पहले से ठीक है, लोगों से अनुरोध है कि अफवाह न फैलाएं। आइए हम उनकी लंबी उम्र की दुआएं करें।Lata didi is stable..and recovering...
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) November 14, 2019
We thank each one of you, for your concern, care and prayers!
Statement from #LataMangeshkar's team: Lata didi is stable and getting better. Request to please do not heed to needless rumours and react. Let us all collectively pray for her long life instead. (file pic) pic.twitter.com/L3Ca0lavUc
— ANI (@ANI) 14 November 2019
इससे पहले लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- 'लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।' गायिका को लाइफ सपोर्ट सिस्टम (जीवन रक्षक प्रणाली) पर रखा गया है। लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर उनकी टील लगातार जानकारी दे रही है।
गौरतलब है कि लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की बात सामने आते ही फिल्मी जगत से लेकर राजनीतिक हस्तियां और आम लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।