फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   lata mangeshkar is fan of nargis ane meena kumari

नरगिस और मीना कुमारी मेरी पसंदीदा अभिनेत्री : लता

Sat, 29 Dec 2012 12:41 PM IST
मुंबई/आईएएनएस
मुंबई/आईएएनएस Updated Sat, 29 Dec 2012 12:41 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar is fan of nargis ane meena kumari

मशहूर गायिका लता मंगेशकर का कहना है कि मीना कुमारी और नरगिस उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियां हैं। वैसे वर्ष 1942 में बॉलीवुड में कदम रखने वाली लता ज्यादातर अभिनेत्रियों के लिए गा चुकी हैं। लता ने गुरुवार को मुम्बई में पुराने जमाने की अभिनेत्रियों के एक कैलेंडर लांच के मौके पर कहा, "किसी एक का नाम लेना मुश्किल है क्योंकि मुझे सभी अभिनेत्रियां पसंद थीं, लेकिन मीना कुमारी और नरगिस मेरी पसंदीदा कलाकार हैं।"

विज्ञापन


लता ने कहा कि गायक और कलाकारों की एक दूसरे से मुश्किल ही मुलाकात हो पाती थी, इसलिए उनसे जुड़ी कोई खास यादें नहीं हैं। वैसे वह मीना कुमारी और नरिगस के काफी करीब थी। कैलेंडर में सुरैया, वहीदा रहमान, हेमा मालिनी, जया बच्चन और मुमताज जैसी अभिनेत्रियों की तस्वीरों को जगह दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने फिल्म उद्योग में आए बदलावों के सम्बंध में कहा, "मैं यहां वर्ष 1942 से हूं और तब से अब तक काफी बदलाव हुए हैं। आजकल संगीत कम और नृत्य अधिक हो गया है। टीवी भी लोकप्रिय हो गया है और दर्शक 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे कार्यक्रम देखना पसंद करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed