फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lahore sessions court issued stay order favour in Ali Zafar

कोर्ट ने अली जफर के पक्ष में लिया बड़ा फैसला,अब मीशा को जल्द देना पड़ा जवाब

Wed, 27 Jun 2018 09:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Lahore sessions court issued stay order favour in Ali Zafar
पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर अली जफर और एक्ट्रेस मीशा विवाद पर मंगलवार को लाहौर सेशन कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने अली जफर के पक्ष में स्टे ऑर्डर जारी किया। पता हो कि बीते दिनों मीशा ने अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसको लेकर काफी विवाद चला। हाल ही में इस पूरे मामले में मीशा गलत साबित हुई हैं। इसके बाद अली जफर ने उन पर 1 अरब रुपए का मानहानि का केस दर्ज करवाया। लाहौर सेशन कोर्ट ने अली जफर के पक्ष में स्टे ऑर्डर जारी करते हुए मीशा से 1 अरब के अली जफर के केस पर जल्द अपनी प्रतिक्रिया देने को भी कहा है। 
विज्ञापन


अली ने मीशा के खिलाफ शनिवार को मानहानि का मुकदमा दायर किया है । इसमें उन्होंने 1 अरब रुपए का दावा किया है । जफर ने नोटिस में कहा, 'मीशा ने झूठे और मुझे बदनाम कर देने वाले आरोप लगाए हैं ।' इससे मेरी प्रतिष्ठा, छवि और जीविका को भारी नुकसान हुआ है । जो बदनामी करने वाले आरोप मेरे ऊपर लगे हैं वो पूरी तरह से झूठे हैं । इन आरोपों से मेरी छवि खराब करने की साजिश रची की गई है । यह दुर्भावनापूर्ण एक लड़ाई शुरू की गई है ।'
विज्ञापन


बता दें कि मीशा ने #MeToo कैंपेन के तहत टि्वटर पर लिखा था, 'मुझे इंडस्ट्री में रहते हुए अली जफर ने कई बार यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया । यह मेरे साथ तब हुआ जब मैं दो बच्चों की मां थी। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए सदमे भरी घटना थी।' आपको बता दें कि अली जफर ने पाकिस्तान के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों काम किया है और गाना भी गाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed