{"_id":"62acb86621187a442608ed38","slug":"lagaan-completed-21-years-aamir-khan-film-star-cast-celebration-in-actor-house-photos-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lagaan: 21 साल में इतनी बदल गई ‘लगान’ की स्टार कास्ट, आमिर खान के घर में सभी ने मचाया जमकर धमाल, देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lagaan: 21 साल में इतनी बदल गई ‘लगान’ की स्टार कास्ट, आमिर खान के घर में सभी ने मचाया जमकर धमाल, देखें वीडियो
Fri, 17 Jun 2022 11:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:44 PM IST
सार
फिल्म 'लगान' की रिलीज को 21 साल पूरे होने पर आमिर खान ने अपने घर एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म में नजर आए कलाकार मौजूद थे।
विज्ञापन
लगान स्टार कास्ट
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने आमिर खान की फिल्म 'लगान' नहीं देखी होगी। ब्रिटिश इंडिया की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में अंग्रेजों और गांव के लोगों का आमना सामना दिखाया गया था। यह फिल्म 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म को रिलीज हुए 21 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता आमिर खान ने फिल्म की स्टार कास्ट के साथ पार्टी की है, जिसकी तस्वीर और वीडियो सामने आ गया है।
विज्ञापन
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें आमिर खान के साथ वे सभी सितारे नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में मौजूद थे। वीडियो की शुरुआत में सभी कलाकार एक-दूसरे से गले मिलते दिख रहे हैं और फिर सभी की बातें और मस्ती शुरू हो जाती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का सॉन्ग 'कोई हमसे जीत न पाए चले चलो' बज रहा है, जो सुनने वाले के कॉन्फिडेंस को 100 गुना बढ़ाने का काम करता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
विज्ञापन
पार्टी में ये सितारे आए नजर
इस वीडियो में आमिर खान के साथ डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर, अखिलेंद्र मिश्रा, ग्रेसी सिंह, यशपाल शर्मा, रघुवीर यादव, राजेश विवेक उपाध्याय, दया शंकर पांडे, राजेंद्रनाथ जुत्शी, राजा अवस्थी, सुहासिनी मुले, प्रदीप राम सिंह रावत और अमीन गाजी नजर आ रहे हैं। इन लोगों से साफ है कि पार्टी को काफी पर्सनल रखा गया था, जिसमें सिर्फ फिल्म में नजर आए कुछ खास लोग ही शामिल हुए हैं। इन सभी के अलावा, इस पार्टी में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी नजर आए हैं, जिन्होंने इस वीडियो पर कमेंट कर पार्टी को शानदार बताया है।
साल 2020 में हुआ था वर्चु अल कार्यक्रम
आमिर खान और इस फिल्म की पूरी टीम के लिए ये पार्टी काफी खास रही होगी। क्योंकि जब बीते साल फिल्म ने अपने 20 साल पूरे किए थे तब कोरोना वायरस की वजह से ये सभी कलाकार एक-दूसरे से मिल नहीं पाए थे। ऐसे मौके पर कार्यक्रम को वर्चुअली आयोजित किया गया था।