फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ladies also saw grand masti , it was surprising me

महिलाओं के 'ग्रैंड मस्ती' कनेक्शन से विवेक हैरान

Sat, 19 Oct 2013 09:22 AM IST
Updated Sat, 19 Oct 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
ladies also saw grand masti , it was surprising me

विवेक ओबेरॉ़य, आफ़ताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की फ़िल्म 'ग्रैंड मस्ती' समीक्षकों की तमाम आलोचनाओं के बावजूद हिट तो हो गई लेकिन ख़ुद अभिनेता विवेक ओबेरॉय इसकी सफलता से हैरान हैं।

विज्ञापन


फिल्म व्यापार विशेषज्ञों के मुताबिक 'ग्रैंड मस्ती' ने बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

जबकि अभिनेता विवेक ओबेरॉय इस बात से चकित हैं कि ऐसी 'एडल्ट कॉमेडी' देखने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में कैसे थिएटर पहुंची।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे, आफ़ताब और रितेश में से किसी को यक़ीन नहीं था कि लोग ऐसी फ़िल्म को अपने परिवार के साथ बड़ी संख्या में देखने पहुंचेगे। फिल्म को महिलाओं और सीनियर सिटीज़ंस ने भी देखा जो काफ़ी हैरानी भरा था क्योंकि ये एक एडल्ट कॉमेडी है।"
विज्ञापन


विवेक कहते हैं कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी बड़ी फ़िल्म जो साढ़े तीन हज़ार से भी ज़्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई उसका पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त शुरुआत करना समझ में आता है लेकिन 'ग्रैंड मस्ती' जैसी फ़िल्म जो उससे आधे स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई उसका ज़ोरदार शुरुआत पाना हमारी समझ से परे था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्र कुमार निर्देशित इस फ़िल्म की कथित तौर पर बेहूदे संवादों और द्विअर्थी चुटकुलों की वजह से ख़ासी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी लेकिन कमाई के मामले में ये इस साल की बड़ी फ़िल्मों में से एक बन गई।


विवेक ओबेरॉय को इस बात पर हैरानी है कि 'ग्रैंड मस्ती' जैसी एडल्ट कॉमेडी को महिलाओं ने बड़ी संख्या में देखा।

विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म 'कृष-3' को लेकर बड़े उत्साहित हैं। फ़िल्म में वो खलनायक बने हैं।

ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली ये फ़िल्म एक सुपरहीरो फ़िल्म है जिसमें विवेक बेहद शक्तिशाली काल का किरदार निभा रहे हैं।

विवेक ये दावा तक कर देते हैं कि यह फ़िल्म उनके करियर की दिशा ही बदल देगी।

विवेक दावा करते हैं कि उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह के रोल किए हैं। हालांकि इनमें से कामयाबी उन्हें कितनी फ़िल्मों में मिली है ये पूछने पर वो हंसते हुए बात टाल जाते हैं।

फिर वो कहते हैं, "मेरी पिछली सोलो रिलीज़ जयंता भाई की लव स्टोरी थी। जिसके सुपरफ़्लॉप होने की मैं ज़िम्मेदारी लेता हूं।"

विवेक ओबेरॉय ने रामगोपाल वर्मा की फ़िल्म 'कंपनी' से अपना करियर शुरू किया था। फ़िल्म में उनके अभिनय को काफ़ी सराहा गया था।

फिर यशराज बैनर की फ़िल्म 'साथिया' में भी वो सराहे गए और फ़िल्म कामयाब हो गई। लेकिन विवेक के करियर में उसके बाद फ़्लॉप फ़िल्मों की लंबी कतार लग गई।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 'ग्रैंड मस्ती' और अब 'कृष-3' से उनके करियर को सहारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed