फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Koffee With Karan Show Aamir Khan Speaks About His Ex-Wives Kiran Rao Will Always Be a Family

Aamir Khan: रीना दत्ता और किरण राव संग कैसा है आमिर खान का रिश्ता? अभिनेता ने कहा- कुछ भी गलत नहीं है

Wed, 03 Aug 2022 01:20 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 03 Aug 2022 01:20 AM IST
सार

आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता ने अपनी दोनों पूर्व पत्नी रीना दत्ता और किरण राव के साथ रिश्ते पर बात की है।

विज्ञापन
Koffee With Karan Show Aamir Khan Speaks About His Ex-Wives Kiran Rao Will Always Be a Family
aamir khan love life - फोटो : social media

विस्तार

आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है, जिस वजह से आमिर अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता अपनी निजी जिंदगी पर भी बात करते नजर आए हैं। साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने अलग होने की घोषणा की थी। आमिर के इस एलान से सभी हैरान रह गए थे।हालांकि, आज के समय में दोनों दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं और अब अभिनेता ने फैंस के बीच भी बताया कि वह और किरण कैसा रिश्ता साझा करते हैं।

विज्ञापन

दरअसल, आमिर खान और करीना कपूर जल्द ही करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग हो चुकी है। इस दौरान करण जौहर ने दोनों कलाकारों से पर्सनल लाइफ पर खूब सारी बातें की। इसी बीच आमिर खान ने अपने और किरण राव के रिश्ते पर बात की। एक्टर ने कहा, 'दोनों (पहली और दूसरी पत्नी) के साथ मेरे रिश्ते अच्छे हैं और मैं दोनों की रिस्पेक्ट करता हूं। हम लोग हमेशा ही परिवार रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर ने आगे कहा, 'हमारे बीच एक-दूसरे को लेकर मन में कुछ भी गलत नहीं है। हम सब हफ्ते में एक बार मिलते हैं चाहे कितना भी बिजी हो। सब एक-दूसरे से प्यार करते हैं और रिस्पेक्ट करते हैं।' बता दें कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से 18 अप्रैल 1986 को हुई थी। दोनों की लव मैरीज थी लेकिन आमिर और रीना ने साल 2002 में तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इसके बाद आमिर खान ने किरण राव से 2005 में शादी रचाई। लेकिन आमिर की दूसरी शादी भी नहीं चली। दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि, अभिनेता के अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ अच्छे रिश्ते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि 'कॉफी विद करण' सीजन सात ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। आमिर खान और करीना कपूर वाला एपिसोड इस गुरुवार को स्ट्रीम होगा। दोनों यहां अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का प्रमोशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed