लाल सिंह चड्ढा: आमिर-करीना की फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर टली, जानिए क्या है नया अपडेट?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। करीना और आमिर के फैंस काफी लंबे वक्त से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। करीना और आमिर के फैंस काफी लंबे वक्त से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मूवी की रिलीज तारीख टलना उनको निराशा दे सकती है। दरअसल, इस फिल्म को लेकर आमिर काफी चर्चा में हैं। दर्शक भी आमिर की इस नई फिल्म का उत्साह के साथ राह देख रहे हैं। यह भी कहा जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुप्रतीक्षित केजीएफ 2 को टक्कर दे सकती है।
ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं है। वहीं, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आमिर खान की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म किन कारणों के चलते टाली गई है। यह कहा जा रहा है कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हो सकती है। गौरतलब है कि पहले ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रिमेक है।