फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal Singh Chaddha: Naga Chaitanya talks about failure of Aamir Khan starrer film reveals why he worked in it

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने 'लाल सिंह चड्ढा' में क्यों किया था काम, हैरान कर देगा यह खुलासा

Mon, 08 May 2023 01:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 08 May 2023 01:41 PM IST
सार

नागा चैतन्य ने खुलासा किया कि उनके लिए 'लाल सिंह चड्ढा' को करने का मुख्य कारण आमिर खान के साथ ट्रैवल करना था।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Naga Chaitanya talks about failure of Aamir Khan starrer film reveals why he worked in it
नागा चैतन्य- लाल सिंह चड्ढा - फोटो : social media

विस्तार

साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कस्टडी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रचार-प्रसार के दौरान नागा चैतन्य ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बारे में खुलकर बात की। हाल ही में नागा चैतन्य ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की असफलता के बारे में बात करने के साथ-साथ यह भी बताया कि आखिर पर 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा क्यों बने थे। 

विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: Naga Chaitanya talks about failure of Aamir Khan starrer film reveals why he worked in it
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने खुलासा किया कि उनके लिए उस प्रोजेक्ट को करने का मुख्य कारण आमिर खान के साथ ट्रैवल करना था। अभिनेता बोले, 'एक एक्टर के रूप में, वह हमेशा बॉलीवुड सुपरस्टार से सीखने के लिए सिर्फ उनके साथ दो दिनों के लिए ट्रैवल करने का अवसर चाहते थे। इसी वजह से मैंने यह फिल्म साइन की थी। हालांकि, उन्हें 5-6 महीने उनके साथ काम करना पड़ा। चैतन्य ने यह भी कहा कि यह एक ऐसी स्क्रिप्ट है, जिससे वह व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: Naga Chaitanya talks about failure of Aamir Khan starrer film reveals why he worked in it
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, उन्होंने खुलासा किया कि आमिर जिस तरह से काम कर रहे थे, उसमें काफी ईमानदारी थी। नागा चैतन्य ने इस सफर में बस उनका अनुसरण किया और उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है। चैतन्य ने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिल्म नहीं चली, लेकिन इसमें काम करने के बाद वह प्रोफेशनली और पर्सनली एक और समझदार व्यक्ति के रूप में उभरे। उनका मानना था कि यह सब आमिर की सीख की वजह से है। चैतन्य ने कहा कि वह 'लाल सिंह चड्ढा' में काम को 'भविष्य के लिए इन्वेस्टमेंट' के रूप में देखते हैं।
Anasuya Bharadwaj: विजय देवरकोंडा पर कमेंट करना अनसूया को पड़ा भारी, ट्रोल्स ने कह दिया 'आंटी'

विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: Naga Chaitanya talks about failure of Aamir Khan starrer film reveals why he worked in it
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। हॉलीवुड फिल्म में अभिनेता टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले ही फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठ रही थी और सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद यह बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।
Lal Salaam: आंखों पर चश्मा... स्टाइलिश टोपी...मोइदीन भाई बन छाए रजनीकांत, 'लाल सलाम' का पहला पोस्टर रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed