Anasuya Bharadwaj: विजय देवरकोंडा पर कमेंट करना अनसूया को पड़ा भारी, ट्रोल्स ने कह दिया 'आंटी'
अनसूया भारद्वाज ने एक बार फिर विजय देवरकोंडा को लेकर कमेंट किया है और सोशल मीडिया पर अभिनेता के ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया है। लोग उन्हें आंटी कहकर ट्रोल कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन आज विजय की वजह से अभिनेत्री अनसूया भारद्वाज का नाम चर्चा में आ गया है। दरअसल, अभिनेत्री विजय देवरकोंडा और कुशी पोस्टर पर कथित तौर पर अपने कमेंट के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां 'कुशी' का पोस्टर देखकर विजय के सभी फैंस बेहद खुश थे, लेकिन अनसूया को उसमें कुछ ऐसा दिखा कि वह अपने आपको कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। हालांकि, अनसूया को विजय पर कमेंट करना भारी पड़ा गया क्योंकि अभिनेता के फैंस ने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया।
बिना नाम लिए अनसूया ने साधा निशाना?
'कुशी' पोस्टर पर, विजय के नाम के आगे 'द' लगा हुआ था, जो अनसूया को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ऐसे में अभिनेत्री ने विजय देवरकोंडा के नाम को लेकर कमेंट करते हुए ट्वीट किया, जो वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को लग रहा है कि वह विजय देवरकोंडा के बारे में बात कर रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा था, 'द देखा बस..बाइल पर?? बाबू!!! हम क्या कर सकते हैं.. बस यह देखते हैं कि यह चिपके नहीं।'
विजय के फैंस ने लगाई क्लास
जैसे ही अनसूया ने यह ट्वीट किया, विजय देवरकोंडा के फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। 'लाइगर' के फ्लॉप होने के बाद भी, अनसूया ने फिल्म का प्रसिद्ध डायलॉग- वाट लगा देंगे ट्वीट किया था। अब इस बार, अभिनेत्री ने विजय के नाम के आगे 'द' के प्रयोग पर टिप्पणी की, जो अभिनेता के फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आई। इसके बाद फैंस ने उन्हें आंटी तक कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
Hi aunty long time to see 👋 pic.twitter.com/jZyjpXBuAH
— Sudheer_NTR_9999 (@SudheerForNTR) May 5, 2023
ट्रोल होने पर अनसूया ने लिया स्टैंड
बुरी तरह से ट्रोल होने के बाद, अनसूया ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि सितारों को अपने फैंस को सोशल मीडिया पर लाइन क्रॉस नहीं करने देना चाहिए। उन्होंने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि इन सभी सितारों को अपने प्रशंसकों के नाम पर किसी भी गलत काम पर स्टैंड लेने के लिए क्या रोकता है। महान शक्ति के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है। मेरी दी गई शक्ति में मैं जिम्मेदार हो रही हूं।'
I don’t know what’s stopping all these Stars to take a stand on any wrong doing in the name of their fans.. With Great Power Comes Great Responsibility .. in my given Power I am being Responsible.. fans/following potundana?? Alanti following lekuntene better kadandi..
— Anasuya Bharadwaj (@anusuyakhasba) May 6, 2023
Lal Salaam: आंखों पर चश्मा... स्टाइलिश टोपी...मोइदीन भाई बन छाए रजनीकांत, 'लाल सलाम' का पहला पोस्टर रिलीज