फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   laal singh chaddha actor Aamir Khan played cricket on rooftop said he will tell a story to people on 28 april

Aamir Khan: 28 अप्रैल को फैंस को बड़ा तोहफा देंगे आमिर खान, मजेदार वीडियो शेयर कर बोले- सुनाने वाला हूं एक कहानी

Fri, 22 Apr 2022 05:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 22 Apr 2022 05:34 PM IST
सार

लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह टॉम हैंक्स स्टारर फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की तारीख दो बार टाली जा चुकी है।

विज्ञापन
laal singh chaddha actor Aamir Khan played cricket on rooftop said he will tell a story to people on 28 april
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा से एक बार फिर से वापसी करने जा रहे हैं। आमिर ने जब से अपनी इस फिल्म की घोषणा की है, तब से ही फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच आमिर के प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है जिसके बाद से ही फैंस में लाल सिंह चड्ढा को लेकर उत्सुक्ता और अधिक बढ़ गई है। 

विज्ञापन


वीडियो में एक्टर फिल्म की टीम के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बैटिंग के दौरान आमिर शॉट लगाते हुए कहते हैं, '28 को मैं तुम लोगों को एक कहानी सुनाने वाला हूं।' आमिर खान के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शनंस आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर लोग 28 अप्रैल को लाल सिंह चड्ढा के टीजर या ट्रेलर आने के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)


लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह टॉम हैंक्स स्टारर फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की तारीख दो बार टाली जा चुकी है। 12 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म से आमिर चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले आमिर साल 2018 में आई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed